नियामताबाद। विकास खंड के कटेसर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय द्वितीय में मंगलवार को रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य ने एसोसिएशन की ओर से कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण किया। साथ ही भविष्य में भी आवश्यकता के अनुरूप कार्य कराए जाने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन न सिर्फ उद्यमियों बल्कि अन्य सामाजिक कार्यों में भी हिस्सा लेता है। कटेसर के प्राथमिक विद्यालय द्वितीय को एसोसिएशन ने गोद लिया है। इसमें विकास कार्य कराना एसोसिएशन की जिम्मेदारी है। बीईओ राकेश कुमार सिंह ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों में समाज के निचले तबके के बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं जिन्हें विभाग की ओर से नि:शुल्क किताब, ड्रेस, मध्याह्न भोजन आदि की सुविधा प्रदान की जाती है। अतिथियों का स्वागत करने हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार सिंह ने कहा कि हम विद्यालय को मॉडल विद्यालय बनाने के लिए प्रयासरत हैं इसमें रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन का पूरा सहयोग मिल रहा है। संचालन उमेश सिंह ने और धन्यवाद ज्ञापन विकासचंद्र सिंह ने किया।
इस मौके पर एसोसिएशन के मंत्री जितेंद्र सिंह, सचिव चंद्रेश्वर जयसवाल, सहसचिव संजय गुप्ता, अजय राय, अजय कुमार सिंह, रामदुलार यादव, आनंद मिश्रा, शेषधर तिवारी, राजकुमार जायसवाल, नियाज अहमद, शशिप्रभा त्रिपाठी, प्रीति उपाध्याय, सुधीर सिंह, शिवधनी यादव, अविनाश सिंह, देवेंद्र दूबे रहे।