पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की देर रात पंद्रह हजार रुपये के इनामिया बदमाश को तिकोनिया पोखरे के पास से पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाश के पास से एक तमंचा व कारतूस पुलिस ने बरामद किया है। पकड़े गए बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे शनिवार को जेल भेज दिया। उसके विरुद्ध मुगलसराय कोतवाली में चोरी, नशीले पदार्थों की तस्करी समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।
शक्रवार की रात मुगलसराय पुलिस संदिग्धों की तलाश में गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली की एक बदमाश किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में है और गोबरिया गांव की ओर से नगर की ओर आ रहा है। सूचना के बाद मुगसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवानंद मिश्रा अपनी टीम के साथ तिकोनिया पोखरे के समीप घेराबंदी कर ली। पुलिस देेखते ही बदमाश भागने की फिराक में लग गया। इस दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया और पूछताछ के बाद तलाशी में उसके पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद कर लिया। पकड़े गए बदमाश की पहचान 15 हजार रुपये के इनामिया बदमाश नितिन चौहान निवासी छित्तमपुर थाना मुगलसराय के रूप में हुई। पकड़े गए बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शनिवार को उसे जेल भेज दिया। इस दौरान टीम में एसआई विपिन सिंह, सत्येंद्र विक्रम सिंह, हेड कांस्टेबल प्रेम सिंह्, कांस्टेबल आलोक सिंह, सत्येंद्र कुमार यादव शामिल रहे।