फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली के सकलडीहा में दिनदहाड़े पिस्टल सटाकर मिनी बैंक संचालक से 3.99 लाख की लूट,जांच में जुटी पुलिस

Sat, 21 Sep 2024 08:04 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

चंदौली के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र स्थित नागनपुर गांव के पास बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने मिनी बैंक संचालक को पिस्टल सटाकर 3.99 लाख रुपये लूट लिए। भुक्तभोगी यूनियन बैंक की पौनी शाखा से रुपये निकालकर वापस घर लौट रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
 
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सकलडीहा के फुल्ली गांव निवासी रामजनम प्रजापति का पुत्र सुनील प्रजापति तुलसी आश्रम कस्बा में यूनियन बैंक का मिनी शाखा संचालित करता है। शनिवार को करीब 4 बजे वह पौनी यूनियन बैंक से 3 लाख 99 हजार रुपये निकालकर तुलसी आश्रम जा रहा था।

विज्ञापन


जैसे ही वह सकलडीहा कोतवाली के नागनपुर गांव पहुंचा तभी तीन नकाबपोश बदमाशो ने मोटरसाइकिल बीच सड़क पर रोक लिया और पिस्टल सटाकर रुपयों से भरा बैग लेकर नई बाजार की तरफ भाग निकले।

पीड़ित की सूचना पर पहुची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। पीड़ित के परिजन राम आशीष प्रजापति ने बताया कि शाखा पर जाते समय बदमाशों ने पिस्टल सटाकर पैसे लूट लिए। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि पैसे लेकर भागने की सूचना मिली है। मोटरसाइकिल सवार बदमाशों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें