चूहों के ब्राड बैंड का तार काट दिए जाने के कारण इलाहाबाद बैंक के नगर स्थित शाखा का लिंक दो दिनों तक फेल रहा।
दो
दिनों में बैंक में दो करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ। यही नहीं दूर
दराज से पैसा जमा करने और निकालने के लिए ग्राहकों को निराश होकर लौटना
पड़ा। काफी प्रयास के बाद बीएसएनएल कर्मियों ने गड़बड़ी खोज कर तार को
जोड़ा तब जाकर दोपहर तीन बजे के बाद काम काज शुरू हो सका।
इलाहाबाद
बैंक की स्थानीय शाखा में करीब बीस हजार खाता धारक हैं और प्रतिदिन लाखों
का लेन देन होता है। बावजूद इसके यहां वाई फाई सुविधा नहीं लगी है। पूरा
काम काज ब्राड बैंड के सहारे होता है।
सोमवार की रात चूहों ने ब्राड बैंड
के लिए आये केबल को काट दिया। इससे ब्राडबैंड फेल हो गया। मंगलवार की सुबह
बैंक खुला तो उसका लिंक फेल मिला।
इससे काम काज बंद रहा। लेन देन न होने से
बैंक में आने वाले ग्राहकों को निराश होकर लौटना पड़ा। पहले तो बैंक ने
स्वयं ही गड़बड़ी खोजने की कोशिश लेकिन सफल न होने पर बीएसएनएल को सूचित
किया। तब तक सैकड़ो ग्राहक निराश होकर लौट चुके।
लगातार बैंक मैनेजर के पास
शिकायत आने पर और गड़बडी दूर न होने पर बैंक के बाहर लिंक फेल का बोर्ड
टांग कर बैंक में ताला जड़ दिया। पहले तो अधिकारी अंदर बैठे रहे लेकिन बाद
में वे भी चले गए। सूचना पर मंगलवार को बीएसएनएल कर्मियों ने गड़बड़ी की
खोज की लेकिन गड़बड़ी नहीं मिली।
बुधवार को भी बैंक में काम काज ठप रहा और
बीएसएनएलकर्मियों ने गड़बड़ी खोजनी शुरू की। दोपहर बाद पता चला कि शाखा
पीछले दीवार की तरफ तार कटी है। इसके बाद दोपहर में तीन बजे उसे जोड़ा गया
और उसके बाद काम शुरू किया गया। इसके पूर्व दो दिनों तक लगातार ग्राहक
पहुंचते और लेकिन लिंक फेल का बोर्ड देख कर वापस लौट जाते। सर्वर फेल
होने की वजह से एटीएम शाखा भी बंद रहा।
शाखा प्रबंधक विनोद कुमार ने बताया
कि बैंक का लिंक फेल होने से दो दिनों में दो करोड़ का लेन देन प्रभावित
रहा। अब काम काज शुरू होने पर तेजी से काम कर चेक क्लीयरिंग सहित अन्य
कार्य को निपटाया जाएगा।