फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंधी प्रखंड के एसडीओ ने रोकवाया अवैध पुलिया का निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। विकासखंड के पांडेयपुर के समीप पीडीडीयू नगर-चकिया मार्ग पर पांडेयपुर गांव के समीप गड़ई नदी पर बिना विभागीय अनुमति के चल रहे पुलिया निर्माण कार्य को बंधी प्रखंड के एसडीओ राजेश सिंह ने मंगलवार को रोकवा दिया। साथ ही निर्माण करा रहे लोगों को चेताया कि दोबारा ऐसा करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पांडेयपुर कस्बा के समीप गड़ई नदी पर कुछ लोग बगैर किसी विभागीय अनुमति के पुलिया निर्माण करवा रहे थे। किसानों के अनुसार पुलिया का निर्माण कार्य लगभग एक सप्ताह से बिना लोक निर्माण विभाग व बंधी प्रखंड के अनापत्ति प्रमाण-पत्र के चल रहा था। इससे पानी बहाव में अवरोध होने की आशंका से अन्य गांव के किसान परेशान थे। उक्त नदी से बुधवार, सिकंदरपुर, उसरौड़ी, चंदाइत सहित पड़ोसी जिला मिर्जापुर जनपद के दर्जनों गांवों के खेतों तक पानी पहुंचता है। किसानों का कहना था कि नदी में अवरोध बनने से पानी का बहाव प्रभावित होने से जलप्लावन का खतरा बना रहेगा। ऐसे में खरीफ की फसलों का उत्पादन प्रभावित होने की आंशका थी। वहीं जब इसकी जानकारी सिंचाई विभाग को हुई तो बंधी सिंचाई प्रखंड के उप खंड अधिकारी राजेश सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिया के निर्माण कार्य को रोकवा दिया। साथ ही आगे निर्माण न कराने की चेतावनी दी। बताया कि उक्त निर्माण अनधिकृत रूप से किया जा रहा था जिसे रोकवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें