फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल चकिया विधायक की ट्रामा सेंटर से हुई छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी चकिया विधायक कैलाश खरवार आचार्य की सेहत में सुधार होने पर मंगलवार को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल से डिस्जार्च होने के बाद विधायक नगर के कालिका धाम कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचे।
विज्ञापन

आठ जून की रात सड़क दुर्घटना में विधायक कैलाश आचार्य खरवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। विधायक के चकिया पहुंचने पर स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों की टीम डॉ. विकास सिन्हा के नेतृत्व में उनके आवास पर पहुंची। यहां विधायक की बीपी और शुगर लेवल की जांच की। परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उनको दवाएं दीं। वहीं विधायक के चकिया पहुंचने पर उनका हालचाल जानने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों की भीड़ उमड़ी रही। हालचाल लेने के लिए पहुंचने वालों में उमाशंकर सिंह, गौरव श्रीवास्तव, कैलाश प्रसाद जायसवाल, राम दुलारे गोंड, संदीप गुप्ता, राघवेंद्र प्रताप सिंह, रवि गुप्ता, शिवरतन गुप्ता रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें