फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बेटी की तलाश करनी है तो खर्चा दो... घूस मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, SP ने सिखाया सबक

Wed, 07 Jun 2023 06:01 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

गुमशुदा बेटी को ढूंढने के लिए उसके पिता से खर्चा मांगने के आरोपी दरोगा को एसपी ने सबक सिखाया है। वायरल ऑडियो की जांच में दोषी मिलने पर आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। मामला यूपी के चंदौली का है। 
विज्ञापन
एसपी ने दरोगा को किया निलंबित - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली थाने में तैनात दरोगा कुमार को घूस मांगने के आरोप में एसपी अंकुर अग्रवाल ने निलंबित कर दिया। गुमशुदा युवती की तलाश करने के एवज में दरोगा ने उसके पिता से पैसे की मांग की थी। मोबाइल पर हुई बातचीत का ऑडियो लोकल सोशल मीडिया ग्रुप में वायरल हुआ था।

विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती कुछ दिन पहले अचानक गायब हो गई। पिता को पड़ोसी युवक पर शक था। उन्होंने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। आरोप है कि युवती की तलाश करने के एवज में एसआई संतोष कुमार ने पीड़ित पिता से रुपये की मांग की। दरोगा ने कहा कि तुम्हारी बेटी को खोजने में काफी पैसा खर्च होगा, जो तुम्हें देना होगा।

मोबाइल पर हुई बातचीत का ऑडियो वायरल हो गया। सोशल मीडिया में वायरल हो रहे ऑडियो का एसपी अंकुर अग्रवाल ने संज्ञान लिया और सीओ को जांच सौंप दी। जांच में एसआई संतोष का दोष सिद्ध हुआ। एसपी ने बताया कि एक ऑडियो वायरल हुआ था। इसमें एसआई मुकदमे की विवेचना के एवज में पैसे की मांग कर रहे थे। जांच कराई गई और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: आजमगढ़ में नहीं लग रहा धर्मांतरण के प्रयास पर लगाम, फिर सामने आया मामला, ग्रामीणों ने घेरा थाना

विज्ञापन

मुगलसराय इंस्पेक्टर भी हुए थे निलंबित

चंदौली जिले में भ्रष्टाचार की जड़ें काफी गहरी हैं। हर महीने किसी न किसी अधिकारी पर भ्रष्टाचार और पैसे मांगने के आरोप लगते रहे हैं और इसमे कार्रवाई भी हुई है।  थाना मुगलसराय में इंस्पेक्टर रहे संतोष श्रीवास्तव का जमीन मामले में दिसंबर 2022 में पैसे लेते वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद एसपी ने उन्हें निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें