फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: राजकीय महिला अस्पताल में धुंआ उठने पर बजेगा अलार्म, आग लगने पर बरसेगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर।
विज्ञापन

राजकीय महिला अस्पताल जल्द ही अग्निशमन यंत्र से लैस होगा। शासन की ओर से 23 लाख रुपये की लागत से अस्पताल में अग्निशमन यंत्र लगाए जा रहे हैं। अस्पताल परिसर में पानी की पाइप लगाए जाने के साथ ही अलार्म, स्प्रिंकलर, हूटर, हाईड्रेंट, फायर एक्सटिंग्विशर आदि लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही दस हजार लीटर का वाटर टैंक लगाया जाएगा। ऐसे में हल्का सा धुंआ उठते ही फायर अलार्म बजने लगेगा। वहीं, आग लगने पर स्प्रिंकलर पानी भी गिरने लगेगा। राजकीय महिला अस्पताल में 15-15 बेड के दो वार्ड हैं। वहीं, चार बेड का कंगारू मदर केयर वार्ड के अलावा चार बेड का एनबीएसयू (न्यूबॉर्न स्टेबिलाइजेशन यूनिट) के अलावा 28 कमरे हैं, इनमें चिकित्सक के अलावा स्टाफ बैठने का प्रबंध, स्टोर, लैब आदि कार्य होते है। अस्पताल को किसी बड़े हादसे से बचाने के लिए शासन की ओर से अग्निशमन यंत्र लगाए जाने का कार्य किया जा रहा है। अस्पताल में 44 स्प्रिंकलर लगाए जा रहे हैंं ताकि आग लगने की दशा में इनमें से पानी निकल सके। वहीं, 41 स्थानों पर अलार्म लगाए जा रहे हैं, जो कि धुुंआ निकलते ही बजने लगेगा। तीन हूटर लगाए जाने की व्यवस्था की गई है। तीन स्थानों पर हाईड्रेंट बनाए गए हैं, यहां रील की मदद से आग लगने की दशा में पानी फेंका जा सकेगा। यह रील दस हजार लीटर क्षमता वाले वाटर टैंक से जुड़ी होगी। अस्पताल में एक सिस्टम और लगाया जा रहा है, जिसमें बाहर से पानी का कनेक्शन जोड़ते ही भीतर में लगे होज रील की मदद से पानी फेंका जा सकेगा। राजकीय महिला अस्पताल में हर रोज 250 के आसपास मरीज ओपीडी में आते है। वहीं, हर रोज दो से तीन डिलेवरी होती है। ऐसे में अग्निशमन यंत्र लग जाने से दुर्घटना के समय आग पर नियंत्रण पाने में मदद मिल सकेगी।
विज्ञापन


अग्निशमन यंत्र लगाये जाने का कार्य शासन की ओर से करवाया जा रहा है। इन यंत्रों के लग जाने से दुर्घटना के समय उस पर नियंंत्रण पाने में मदद मिलेगी।-डॉ.एसके चतुर्वेदी, प्रभारी चिकित्साधिकारी, राजकीय महिला चिकित्सालय
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें