फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद में मिले बिचौलिए तो निलंबित होंगे केंद्र प्रभारी : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। डीएम निखिल फुंडे ने कहा कि धान की खरीद में अगर कहीं से बिचौलिए शामिल पाए गए तो उस केंद्र प्रभारी को निलंबित कर दिया जाएगा। मंडी में उन्हीं किसानों का प्रवेश होगा जिनके पास खरीद के लिए नंबर हो। वहीं खाद पर कहा कि जिन भी सहकारी समितियों पर खाद नहीं है, वहां पहुंचे किसानों को यह बताया जाए कि किस समिति पर उन्हें खाद मिलेगी। डीएम बुधवार को कलेक्ट्रेट में धान खरीद की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने धान खरीद करने वाले अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसान का नाम, पता, ऑनलाइन भुगतान का विवरण एवं किसान का मोबाइल नंबर अभिलेख में जरूर लिखा जाए। क्रय केंद्रों पर किसानों के बैठने, पेयजल आदि की व्यवस्था करें। कहा कि किसानों से धान खरीद में टालमटोल करने वाले अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम को निर्देश देते हुए कहा कि लेखपाल के माध्यम से छोटे किसानों का सत्यापन कार्य जल्द कराएं। राइस मिलों तक ले जाने वाले ट्रैकों में जीपीएस अनिवार्य रूप से लगा होना चाहिए।

डीएम ने कहा कि खाद पर ओवर रेटिंग ना हो इसके लिए बिहार बार्डर पर औचक निरीक्षण कर चेकिंग करे। जिन दुकानों पर ई-पास मशीन से खाद की बिक्री और स्टॉक रजिस्टर का मिलान सही न हो उनके खिलाफ कार्रवाई करें। समिति के सचिव को निर्देशित करते हुए कहा कि अगर उनकी समिति पर खाद खत्म हो तो जिस समिति पर स्टॉक है, उसकी जानकारी किसानों को दें। खाद बिक्री में किसानों को भ्रमित न करें जनपद में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें