फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफाॅर्मर जलने पर 24 घंटे के अंदर बदलवाएं अधिकारी : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने बीते 23 जुलाई को आयोजित किसान दिवस पर किसान यूनियन के सदस्यों की ओर से उठाए गए नहरों में टेल तक पानी नहीं पहुंचने व बिजली संबंधी समस्याओं के निपटारे के लिए शनिवार को विभागीय अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट में बैठक की। इस दौरान उन्होंने विद्युत निगम के अधिकारियों को ट्रांसफाॅर्मर जलने की सूचना पर 24 घंटे के अंदर उसे बदलवाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की हिदायत दी।
विज्ञापन

बैठक के दौरान बंधी प्रखंड के अधिशासी अभियंता व सहायक ने बताया कि चकिया व नौगढ़ क्षेत्र में बंधी प्रखंड की कोई समस्या नहीं है। किसानों को टेल तक पर्याप्त मात्रा में पानी मिल रहा है। डिग्घी माइनर में कुछ लोगों की ओर से अतिक्रमण किया गया है। संबंधित लोगों को नोटिस जारी किया गया है। वाजिदपुर माइनर में टेल तक पानी पहुंच रहा है। इस दौरान डीएम ने बताया कि अब भी नौगढ़ क्षेत्र में पानी की समस्या बनी हुई है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि नहरों को पूरी क्षमता से चलाने का प्रस्ताव तैयार कराएं, ताकि किसानों को लाभ मिल सके। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि जहां पर अभी पानी नहीं मिल पा रहा है, वहां पानी पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चि करें। लघु डाल नहर प्रखंड के अधिशासी अभियंता ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि बलुआ पंप कैनाल व कुंडाकला पंप कैनाल पर बिजली आपूर्ति बाधित होने से संचालन में दिक्कत आ रही है। ककरैत पंप नहर का ट्रांसफाॅर्मर जलने, नेवाजगंज में आपूर्ति बाधित होने के कारण पंप से पानी का संचालन बंद है। वहीं सकलडीहा व चंदौली में स्थित 89 ट्यूबवेल लो वोल्टेज के कारण कुछ समय चलने के बाद बंद हो जा रहे है। इस पर जिलाधिकारी ने विद्युत निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया कि फाल्ट को तत्काल ठीक कराएं। ककरैत पंप नहर से संबंधित ट्रांसफाॅर्मर जल्दी बदलने का निर्देश दिया। सहायक अभियंता विद्युत (वर्कशाप) को निर्देश दिया कि जिले में ट्रांसफाॅर्मर जलने की सूचना मिलने पर 24 घंटे के अंदर हर हाल में उसे बदलवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन राजकीय नलकूपों पर लो वोल्टेज की समस्या आ रही है, वहां के नलकूप विभाग व विद्युत निगम के अवर अभियंता संयुक्त निरीक्षण कर कार्ययोजना योजना तैयार करें। उन्होंने कहा कि आने वाले 15 दिन धान की रोपाई के लिए महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करें। इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें