फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: 15 किमी की रफ्तार से चली बर्फीली हवाएं, कांप उठे लोग

विज्ञापन
टांडाकला में कोहरे के बीच स्कूल जाते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पहाड़ों पर बर्फबारी का असर जिले के मौसम पर भी दिखने लगा है। अब तक चल रही पुरवा हवा के पछुआ में तब्दील हो जाने से शीतलहरी चलने लगी है। 15 किलोमीटर की रफ्तार से चली शीतलहरी से बुधवार को शाम के बाद ठंड बढ़ गई। पछुआ चलने से कोहरे का प्रभाव कुछ कम अवश्य हुआ है लेकिन हाड़कंपाती ठंड शुरू हो गई। बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


पहाड़ी इलाकों से चल रही बर्फीली हवा से मैदानी क्षेत्रों में आम जनजीवन ठिठुर रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों से चलने वाली उत्तर पश्चिम हवाएं मैदानी क्षेत्र में आकर शीतलहर बन जा रही है। भोर और रात को कोहरा छाने से जहां लोगों को वाहन चलाने में दिक्कत हो रही है। वहीं, गलन से दो पहिया वाहन चलाने में भी खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को सर्दी से राहत नहीं मिल पा रही है। लोग घरों से निकलने से पहले खुद को पूरी तरह गर्म कपड़ों से ढंककर निकल रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी फुटपाथों और खुले स्थानों पर झोपड़ी लगाकर जीवन गुजर-बसर करने वालों को हो रही है। इनको ठंड से बचाने के लिए अभी तक जिला प्रशासन की ओर से अभी तक न तो पर्याप्त रैन बसेरा बनाए गए हैं और न ही अलाव की व्यवस्था की गई। इससे इन लोगों के लिए रात काटना मुश्किल भरा है।
कोट
यह परिस्थितियां अगले दो-तीन दिनों तक बनी रहेगी। इस दौरान जिले के कुछ स्थानों पर रात से भोर तक मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ कोहरे का प्रभाव समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतुल कुमार सिंह, प्रभारी,राज्य कृषि व मौसम विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें