पं.कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में शुक्रवार को आईसीयू वार्ड की शुरूआत हो गई है। इससे गंभीर रोगियों को दूसरे अस्पताल की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। हृदय रोगी, दुर्घटना में गंभीर रूप से घायलों के इलाज में आसानी होगी। उद्घाटन बाबा कीनाराम स्वशासी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमित कुमार सिंह ने फीता काटकर किया।
बाबा कीनाराम स्वशासी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में आईसीयू वार्ड की व्यवस्था न होने पर दुर्घटना में घायल मरीजों को दिक्कत होती थी। इमरजेंसी मेडिकल चिकित्सक प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर देते थे। सीएमएस डाॅ. प्रकाश सिंह ने बताया कि वार्ड में पांच बेड सहित आधुनिक सुविधा है। इस दौरान उप प्रधानाचार्य डाॅ. नैंसी पारुल, डॉ. विकानंद तिवारी, सर्जन डॉ. अनिल सुमन, सतीश सिंह, अमित कुमार चौहान, मनोज कुमार उपस्थित रहे।