फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: टोटो की किस्त के लिए पत्नी से मांग रहा था पैसे, मना किया तो ईंट से हमला कर उतारा मौत के घाट

Tue, 19 Mar 2024 11:11 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी पर ईंट से हमला कर हत्या कर दी। इसकी वजह ये रही कि वह अपनी पत्नी से टोटो की किस्त जमा करने के लिए रुपये मांग रहा था, लेकिन पत्नी ने पैसे देने से इनकार कर दिया था।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के इलिया थाना क्षेत्र के सीहर गांव में बीती रात पति ने टोटो की किस्त जमा करने के लिए पैसे न देने पर पत्नी की ईंट से हमलाकर हत्या कर दी। घटना के बाद पति मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने उसकी तलाश में टीम गठित कर दी है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
इलिया थाना क्षेत्र के सीहर गांव निवासी इजहार अली उर्फ मुन्ना (30) ने शराब के नशे में सोमवार की रात घर आया। टोटो की किस्त का पैसा न जमा करने की बात को लेकर अपनी पत्नी निशा (28) से रुपये मांगे। मना करने पर ईंट से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मृतका की शादी 2015 में हुई थी।

एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि मृतका के मायके वालों को सूचना दे दी गई है। लाइन आर्डर की कोई समस्या नहीं है। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई है। तीन टीमें गठित कर अभियुक्त की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें