फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पत्नी से जबरदस्ती का विरोध करने पर पति को पीटा, चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के मटियरा गांव में पत्नी से जबरदस्ती करने का विरोध करने पर पति को लाठी-डंडे और चाकू मारकर घायल करने का मामला सामने आया है। घायल युवक के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

घायल के अनुसार छह अक्टूबर को सुबह करीब नौ बजे वह नहर के पास सब्जी खरीदने गया था। इस दौरान उसकी पत्नी घर में अकेली थी। आरोप है कि गांव के शिवम, डिंपल और राधे खैनी मांगने के बहाने घर में घुसे और उसकी पत्नी के साथ जबरदस्ती करने लगे। पत्नी के शोर मचाने पर वह पहुंचा और आरोपियों का विरोध किया। इस पर आरोपियों ने लाठी-डंडे और चाकू से उस पर हमला कर दिया।
आरोप है कि वह जान बचाकर भागा तो हमलावरों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और पिटाई की। परिजनों ने घटना की सूचना बलुआ पुलिस को देने के बाद एसपी कार्यालय और सीओ को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट जैसे मामलों में पहले जेल जा चुके हैं। इस संबंध में बलुआ थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें