फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मंडलीय खो-खो में वाराणसी का रहा दबदबा, पांच खिताब जीते

विज्ञापन
टांडाकला में खो-खो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
टांडाकला। श्री सरस्वती इंटर कॉलेज टांडाकला के खेल मैदान में आयोजित 70वीं मंडलीय खो-खो प्रतियोगिता में वाराणसी की टीमों का दबदबा रहा।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता में वाराणसी ने छह में से पांच वर्गों में खिताब जीते। वहीं, बालिका जूनियर वर्ग में जौनपुर की टीम चैंपियन बनी, जबकि बालिका सब-जूनियर वर्ग में मेजबान चंदौली की टीम उपविजेता रही।
प्रतियोगिता में वाराणसी मंडल के वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर और जौनपुर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बालक सीनियर वर्ग के फाइनल में वाराणसी ने गाजीपुर को हराया। जूनियर वर्ग में वाराणसी विजेता और जौनपुर उपविजेता रही।
विज्ञापन

सब-जूनियर वर्ग में भी वाराणसी ने गाजीपुर को पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
बालिका सीनियर वर्ग में वाराणसी ने जौनपुर को हराकर चैंपियनशिप जीती। जूनियर वर्ग में जौनपुर ने वाराणसी को मात देकर खिताब हासिल किया। सब-जूनियर वर्ग में वाराणसी विजेता और चंदौली उपविजेता रही।
प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक मनीष शंकर श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने कहा कि खेल से विद्यार्थियों में अनुशासन, आपसी सामंजस्य और शारीरिक दक्षता का विकास होता है। समापन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आशुतोष मोहन ने खिलाड़ियों, निर्णायकों और टीम प्रभारियों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन

संचालन देव कुमार ने किया। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक एवं प्रतियोगिता अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, जनपदीय क्रीड़ा सचिव अरुण कुमार और संयोजक मोतीलाल, प्रिया सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें