फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गाली देने से रोका तो पति ने पत्नी पर किया कुल्हाड़ी से हमला, महिला की हालत गंभीर, ट्रामा सेंटर रेफर

Sat, 12 Jun 2021 08:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र के खुथहड़ गांव में एक महिला अपने घर के आंगन में बैठी थी। उसी दौरान नशे में धुत पति ने उसको गाली देना शुरू कर दिया। जिसका विरोध करने पर पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
विज्ञापन
प्रतिकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र के खुथहड़ गांव में एक व्यक्ति ने शनिवार को कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी को हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गंभीर हालत को देखते हुए महिला को वाराणसी, ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है। घायल महिला की पहचान राधिका देवी पत्नी रामकेवल के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, महिला दोपहर में घर के आंगन में अपनी दो बेटियों के साथ बैठी थी। उसी दौरान नशे में धुत उसका पति रामकेवल वहां आया और उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। महिला ने पति को गाली-गलौज रोकने से मना किया तो वह और आग बबूला हो गया।

उसने बाहर जाकर कुल्हाड़ी उठाया और सीधे पत्नी के ऊपर प्रहार कर दिया। अपनी मां राधिका को बचाने के लिए उसकी दोनों बेटियां प्रियंका और विनीता ने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा होने के बाद उन्होंने अपनी मां को उपचार के लिए निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पहुंचाया, जहां पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ नक्सल श्रुति गुप्ता ने बताया कि खुथहड़ गांव में एक व्यक्ति ने कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी को घायल कर दिया है। पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें