फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: विवाद के बाद साथ में खाया जहर, पत्नी की मौत के एक दिन बाद ट्रॉमा सेंटर से भागा पति

विज्ञापन
ट्रामा सेंटर में भर्ती अजय यादव। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
ताराजीवनपुर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सराय छोटू गांव में घरेलू विवाद में पति-पत्नी के जहरीला पदार्थ खाने के मामले में नया मोड़ आ गया आया है।
विज्ञापन

वाराणसी स्थित ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई थी जबकि गंभीर हालत में भर्ती पति सोमवार की देर रात ट्रॉमा सेंटर से भाग गया। पुलिस उसकी तलाश करने के साथ मामले की जांच कर रही है।
सराय छोटू गांव निवासी अजय यादव (26) और उसकी पत्नी सपना (23) ने रविवार देर रात घरेलू विवाद के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया था।
दोनों की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें वाराणसी स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान सपना की मौत हो गई थी। वहीं, अजय यादव का इलाज चल रहा था। इसी बीच सोमवार को देर रात अजय यादव अस्पताल से लापता हो गया।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन और परिजनों ने उसकी काफी देर तक तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। अस्पताल से युवक के भागने की सूचना मिलते ही मुगलसराय कोतवाली पुलिस भी सक्रिय हो गई और उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। मामले में मृतका के मायके पक्ष की तहरीर का इंतजार किया जा रहा है।
इस संबंध में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि अस्पताल से युवक के गायब होने की सूचना मिली है। उसकी की तलाश के लिए पुलिस टीम लगा दी गई है। मायके पक्ष से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
तहरीर मिली है दर्ज होगी प्राथमिकी: पीडीडीयू नगर के सीओ अरुण सिंह ने बताया कि पति अस्पताल से भाग गया है तो उस पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
वहीं, जहर खाने के मामले में महिला के मायके वाले तहरीर देते हैं उस मामले में भी प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें