फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पति-पत्नी पर लाठी-डंडे से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। अमदहां चरणपुर में घर में आराम कर रहे पति-पत्नी को कुछ लोगों ने घर में घुसकर लाठी डंडे व कुल्हाड़ी के बेट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों ने एंबुलेंस की सहायता से उन्हें नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

अमदहां चरणपुर में प्रताप (42) और उनकी पत्नी नागवंती (40) अपने घर में आराम कर रहे थे। उसी बीच पुरानी रंजिश में गांव के ही कुछ लोग एकजुट होकर लाठी-डंडा और कुल्हाड़ी लेकर आए और प्रताप और उनकी पत्नी नागवंती पर हमला कर दिया। मारपीट की इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पत्नी नागवंती जब शोर मचाने लगीं। प्रताप के परिजन घर पहुंचते, तब तक हमलावर वहां से भाग गए। परिजनों ने 108 एंबुलेंस से घायलों को नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने हमले में घायल पति-पत्नी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने नौगढ़ थाने पर तहरीर दी। थानाध्यक्ष की कृपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर लेकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें