फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: औरवाटाड़ जलप्रपात पर रोज पहुंच रहे सैकड़ो पर्यटक

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। हरियाली से भरे चंदौली के वनांचल क्षेत्र और यहां के जलप्रपात पर्यटकों को काफी पसंद हैं। राजदरी-देवदरी जलप्रपात के बाद औरवाटाड़ जलप्रपात को भी चंदौली प्रशासन ने विकसित कर दिया है। यहां पर्यटकों को सभी सुविधाओं के साथ ही गेम्स का आनंद लेने के लिए भी कई व्यवस्थाएं की गई हैं। वन्यजीव रामनगर के चंद्रप्रभा सेंचुरी से सटे कैमूर पर्वतमाला की गोद में बसा नौगढ़ क्षेत्र इन दिनों प्रकृति प्रेमियों और रोमांच के शौकीनों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहां के झरने राजदरी और देवदरी पहले से ही प्रसिद्ध हैं, लेकिन अब औरवाटाड़ और छानपाथर जलप्रपात भी पर्यटकों की सूची में शामिल हो गया।
विज्ञापन

स्थानीय भाषा में बड़ी दरी कहलाने वाला औरवाटाड़ जलप्रपात, नौगढ़ बांध से बहते जल से निर्मित है। वनांचल की गहराई में स्थित यह स्थल पर्यटकों को अनोखा अनुभव देता है। यहां केवल प्राकृतिक सौंदर्य ही नहीं, बल्कि ज़िपलाइनिंग, रॉक क्लाइमबिंग और बच्चों के मनोरंजन पार्क जैसी सुविधाएं भी हैं, जो इसे रोमांच प्रेमियों के लिए खास बनाती हैं। वन विभाग द्वारा क्षेत्र को सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से विकसित किया गया है। प्रवेश का समय सुबह 10:00 से शाम 5:00 बजे है। संयुक्त वन समिति और स्थानीय ग्रामसभा द्वारा मात्रात्मक शुल्क लेकर पर्यटकों को सुलभ सेवा दी जा रही है।
विज्ञापन

-
औरवाटाड़ में शुल्क विवरण
प्रवेश शुल्क:
प्रति वयस्क: ₹20

प्रति बच्चा: ₹10

05 वर्ष तक के बच्चों के लिए निःशुल्क

पार्किंग शुल्क:

मोटरसाइकिल / स्कूटर / साइकिल: ₹20

चार पहिया वाहन: ₹50

भारी वाहन: ₹100

एडवेंचर गेम शुल्क:

ज़िप लाइनिंग: ₹50

रॉक क्लाइम्बिंग: ₹50

बच्चों के मनोरंजन पार्क (चिल्ड्रन एरिया): ₹50
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें