विकास खंड के महादेवपुर कला ग्राम पंचायत में जल निगम की पानी टंकी से पेयजल नहीं मिलने से रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। हथिनिया पहाड़ी के पास बस्ती में 1 वर्ष से पानी नहीं पहुंच रहा है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है।
ग्रामीणों ने बताया कि जल निगम की ओर से निर्मित पानी टंकी से सप्लाई चालू होने के बाद भी 100 घरों को पेयजल नहीं मिल रहा है, जिससे उनके सामने पेयजल की समस्या बनी हुई है।
बस्ती निवासी भुल्लन पाल, गुड्डू पाल, राजकुमार, उमेश कुमार, मीरा देवी, पूजन राम, गीता देवी, धीरेंद्र पाल, राम भजन पाल ने धरना प्रदर्शन के माध्यम से कहा कि पिछले दो वर्ष पूर्व ग्राम पंचायत में पानी टंकी का निर्माण कराया गया और 1 वर्ष बाद पाइप लाइन बिछा कर शुद्ध पेयजल के लिए पानी की सप्लाई चालू की गई। धरना प्रदर्शन में योगेंद्र पाल, शशिकला, छोटू, भरत आदि शामिल थे।