फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दिव्यांग और महिला कोच पर जमा रहे कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिव्यांग और महिलाओं को सभी ट्रेनों में एक-एक कोच रिजर्व किया गया है। ट्रेन के जनरल कोच में भीड़ होने पर पुरुष यात्री महिला कोच में सवार हो जा रहे हैं। इससे महिलाओं की सुरक्षा खतरे में पड़ जा रही है। ऐसे यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है लेकिन महिला कोच में पुरुष यात्रियों के सफर में कमी नहीं आ रही है।
विज्ञापन

आरपीएफ की ओर से महिला कोच में सवार होने वाले यात्रियों के खिलाफ ऑपरेश महिला सुरक्षा चलाया जा रहा है। इसके तहत नवंबर माह में पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर महिला कोच में यात्रा कर रहे 558 यात्रियों का चालान किया गया है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि एक से 30 नवंबर तक पूर्व मध्य रेलवे के पांचों मंडलों में कुल 2267 पुरुष यात्रियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। कहा कि इस तरह के अभियान लगातार चलाए जांएगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें