पीडीडीयू नगर। भले ही पं. दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल अपने मंडल में एक्सप्रेस और मेल ट्रेनों को समय से चलाकर देश में एक नंबर पर पहुंच गया है लेकिन अन्य मंडलों से ट्रेनें देरी से पहुंच रही हैं। सोमवार को हावड़ा-नई दिल्ली समर स्पेशल 10 घंटे लेट रही। डाउन अर्चना एक्सप्रेस और पंजाब मेल भी एक-एक घंटे की देरी से पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सोमवार की शाम छह बजे तक डाउनलाइन की ओर जाने वाली योग नगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस दो घंटे, बीकानेर-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, नंदन कानन एक्सप्रेस, गोरखपुर-शालिमार एक्सप्रेस डेढ़ घंटे लेट रही। आनंद विहार-दानापुर समर स्पेशल पौने चार घंटे, आनंद विहार - जयनगर स्पेशल फेयर तीन घंटे लेट रही। इसी तरह अपलाइन की ओर जाने वाली राजगीर-उधमपुर स्पेशल फेयर डेढ़ घंटे, हावड़ा-नई दिल्ली समर स्पेशल 10 घंटे, जयनगर-आनंद विहार गरीब रथ एक्सप्रेस दो घंटे, मालदा टाउन-आनंद विहार समर स्पेशल चार घंटे लेट रही।