फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मड़ई में आग लगने से गृहस्थी का सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के गगेहरा गांव में बुधवार की भोर में एक मडई में आग लग गई। अथक प्रयास कर ग्रामीणों ने आग पर काबू किया पर तब तक मड़ई में रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

गांव निवासी रामजन्म बिंद गांव के बाहर पुलिया के समीप मडई बना कर रहते हैं। बुधवार की भोर में मडई से आग की लपटें निकलती देख घर में सोए लोग दौड़ कर बाहर निकले। उनका आरोप है कि उन्होंने मड़ई के पास से कुछ लोगों को चार पहिया वाहन से भागते देखा। इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष सिंह बताया कि पीड़ित द्वारा अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें