पीडीडीयू नगर। गणतंत्र दिवस समारोह रविवार को धूम-धाम से मनाया गया। सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों पर शान से तिरंगा फहराया गया। सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। वहीं जिला मुख्यालय, पुलिस लाइन, रेल मंडल, थानों पर ध्वजारोहण के बाद संकल्प पत्र पढ़ा गया और आकर्षक परेड की गई। स्कूलों में ध्वजारोहण के बाद बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मेधा दिखाई। स्कूलों से आकर्षक झांकी निकाली गई तो युवाओं ने तिरंगा यात्रा के माध्यम से देश प्रेम प्रदर्शित की। राजनीतिक दलों और स्वयं सेेवी संगठनों ने ध्वज फहराने के बाद मरीजों में फल और वस्त्र वितरित किए।
नगर में नगर पालिका कार्यालय में चेयरमैन संतोष खरवार ने झंडा फहराया। इस अवसर पर ईओ कृष्ण चंद्र, नायाब अहमद रिंकू, जितेंद्र गुप्ता , रवि सोनकर , बृजेश गुप्ता रहे। इसी तरह पीडब्लूडी, सिंचाई विभाग कार्यालय, जल निगम कार्यालय पर झंडा फहराया गया। कांग्रेस कार्यालय पर रामजी गुप्ता ने, मवई कला के प्राथमिक विद्यालय पर संदीप मौर्य ने, गंजीप्रसाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय पर प्रबंधक बाबूलाल, कैलाशपुरी स्थित साई पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य राजकुमार जायसवाल,ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की ओर से लाल बहादुर शास्त्री पार्क में करुणापति तिवारी ने झंडा फहराया। नई बस्ती स्थित विद्या पब्लिक स्कूल के छात्रों ने आकर्षक झांकी निकाली। झांकी में बच्चों ने भारत माता, देश के सैनिक, भारत पाक युद्ध, माता सरस्वती के वेश में लोगों का मन मोहा। झांकी यात्रा स्कूल से शुरू होकर जीटी रोड होते हुए कैलाशपुुरी का भ्रमण करते हुए स्कूल पहुंच कर समाप्त हुआ। चंदौली में हरिओम सेवा प्राइवेट आईटीआई में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के डॉ. गोतम तिवारी ने झंडा फहराया। अघोरपीठ सर्वेश्वरी समूह संस्थान अवधूत भगवान राम कुष्ठ सेवा आश्रम पड़ाव में छात्र कुमार नीरव और अमीषा ने झंडा फहराया। सेठ एमआर जैपुरिया स्कूल में गणतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। छात्रों ने झांकी के माध्यम से सशक्त भारत की तस्वीर पेश की। डालिम्स सनबीम स्कूल संघति कुचमन में प्रधानाचार्य महेश मिश्र ने ध्वजारोहणि किया। इस दौरान छात्रों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जेएस पब्लिक स्कूल पांडेयपुर में ध्वजारोहण के बाद खेल प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। पड़ाव संवाददाता के अनुुसार पड़ाव ट्रक एंड ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के कैंप कार्यालय पर अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने सेंट अलहनीफ़ एजुकेशन सेंटर में प्रबंधक हाजी वसीम साहब,डोमरी स्थित बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल में प्रबंधक डॉ. जयशीला पांडेय ने, देहरादून पब्लिक स्कूल में विद्यालय के चेयरमैन धीरेंद्र पांडेय, बहादुरपुर स्थित नव लक्ष्मी पब्लिक स्कूल में प्रबंधक व दी सेंट्रल बार वाराणसी के पूर्व अध्यक्ष प्रभुनाथ पाण्डेय ने ध्वजारोहण किया।
पीडीडीयू नगर। रेलवे क्षेत्र में गणतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया। मुख्य आयोजन यूरोपियन कालोनी स्थित बाकले खेल मैदान पर हुआ। यहां सुबह डीआरएम पंकज सक्सेना ने झंडा फहराया और परेड की सलामी ली। रेलवे सुरक्षा बल के अलावा स्काउट, गाडड, एनसीसी और नागरिक सुरक्षा कार्यकर्ताओं ने आकर्षक परेड की। वहीं स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से मन मोहा। इसी तरह पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष कली सक्सेना ने किड्स कार्नर स्कूल में झंडोत्तोलन किया। वहीं लोको मंडलीय अस्पताल में मरीजों में फल और चादर वितरित किया गया। रेलवे सुरक्षा बल डीडीयू पोस्ट, सीएंडटी (पुलिस लाइन), मानसनगर पोस्ट, यार्ड पोस्ट में प्रभारी निरीक्षकों ने झंडा फराया। जीरआरपी पीडीडीयू थाने पर प्रभारी निरीक्षक आरके सिंह ने झंडोत्तोलन किया।
पीडीडीयू नगर। गणतंत्र दिवस पर होने वाले परेड में पहली बार नागरिक सुरक्षा कोर के सदस्य भी शामिल हुए।
नागरिक सुरक्षा कोर के चीफ वार्डेन, राजीव कुमार गुप्ता एवं डिप्टी डिवीजनल वार्डेन डॉ. अनिल कुमार सिंह की देख रेख में स्वंय सेवक बाकले ग्राउंड में परेड की। आकर्षक परेड पर डीआरएम ने नागरिक सुरक्षा कोर की टीम को सराहा और इनाम भी दिया।
पीडीडीयू नगर। गणतंत्र दिवस की धूम ग्रामीण क्षेत्रों में भी खूब रही। सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों के साथ स्कूलों में शान से तिरंगा फहराया गया। इस दौरान देश में संविधान का महत्व का बखान किया गया और गणतंत्र की खूबियों पर प्रकाश डाला गया। स्कूलों में झंडोत्तोलन के बाद बच्चों ने आकर्षक परेड की।
नियामताबाद संवाददाता के अनुुसार ब्लाक कार्यालय पर बीडीओ डॉ. रक्षिता सिंह और प्रमुख महेन्द्र पासवान, बीआरसी पर बीईओ सुरेश सिंह, नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नियामताबाद पर डॉ. शबनम, औद्योगिक नगर चौकी पर धर्मनाथ सिंह, अलीनगर थाना पर निरीक्षक बृृजेश त्रिपाठी, रामनगर एसोसिएशन कार्यालय पर अध्यक्ष डीएस मिश्र ने, प्रा. वि. बरहुली पर विजय यादव, लौंदा पर बच्चू यादव, गौरी पर प्रधान विनोद बिदं, महेवा पर डीएन यादव, चंदरखा पर विनोद मिश्र, एकौनी पर लोरिक यादव, पटनवा पर राजेश यादव, हमीदपुर में विनोद भारती, डहिया पर विजय यादव, जफरपुर में प्रधान चद्रजरीत यादव बबलु, नियामताबाद में अजय सिंह, सरस्वती विद्यालय मंदिर पर प्रबंधक रामकिशोर सिह, प्रवि सरने पर प्रधान शारदा प्रसाद, प्रावि धपरी पर प्रधान जीवन प्रसाद, कठौरी पर प्रधान विमला देवी, सुरौली पर रविकांत पटेल, गोधना में मुहम्मद सैफ अहमद,बुधवार में प्रधान गुलाबचंद, सिकंदरपुर में ज्ञानधर, हसनपुर में शीलादेवी ने झंडा फहराया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय ताहिरपुर में प्रधान भाईराम साहनी और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महेवा पर प्रधान धनिराज यादव ने ध्वज फहराया।
कंदवा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में प्रावि इमिलिया में प्रधानसंघ जिलाध्यक्ष अनुज सिंह, तलासपुर में जितेंद्र प्रजापति, तेल्हरा में दिनेश सिंह, कुसहा में अरुण शुक्ला,कोरमी में युगेश सिंह,पई में ग्राम प्रधान देवेंद्र राय और अनिल कुमार, घोसवा में माधुरी सिंह, बकौड़ी में प्रधान विकास कुमार, अमड़ा में प्रधान प्रमोद कुमार, रामपुर में प्रधान सुनीता सिंह, नूरी में प्रधान निर्मला सिंह, कम्हरिया में प्रधान निर्मला सिंह,अदसड़ में प्रधान संतोष शर्मा, चिरईगांव में अक्षय कुमार, पूर्व मावि कम्हरिया में सतेन्द्र सिंह, बरहनी पर अनिल सिंह, तलासपुर पर प्रधान देवेंद्र यादव, असना में रमेश मिश्र, चारी में गोपाल प्रसाद, सर्वोदय इंटर कालेज अरंगी में प्रबंधक विजय शंकर सिंह, प्रगतिशील इंटर कालेज अमड़ा में प्रबंधक नंदकिशोर सिंह,एसएस पब्लिक स्कूल व लालमनी देवी बालिका विद्यालय चिरईगांव में एमडी डॉ. सुनीता सिंह, रामकृपाल सिंह आईटीआई चिरईगांव में सचिव डॉ. संजय सिंह, बीआरसी और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बरहनी में बीईओ राकेश सिंह, मां मंशादेवी पीजी कॉलेज बरहनी में प्रबंधक सुनील सिंह, प्रा.स्वा. केंद्र बरहनी पर प्रभारी डॉ. रितेश कुमार, पई पर डॉ. राजेश सिंह, अमड़ा पर डॉ. अनमोला, ओयरचक पर डॉ. अंगद राम ध्वज फहराया।
चकिया संवाददाता के अनुसार स्थानीय कालीजी के पोखरे और एसडीएम कार्यालय पर एसडीएम सीपू गिरी, मुंसिफ कोर्ट पर मुंसफ मजिस्टेट विपिन यादव, तहसील भवन पर तहसीलदार शैलेद्र कुमार, बार भवन पर बार अध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद राय, आदित्य पुस्तकालय भवन पर अध्यक्ष ओंकारनाथ मौर्य, ब्लाक कार्यालय पर प्रमुख शिवेन्द्र प्रताप सिंह, नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष अशोक कुमार बागी, विद्युत उपकेंद्र पर एसडीओ अनिल सिंह, प्रा.वि. द्वितीय पर मीना विश्वकर्मा, सिल्वर बेल्स कान्वेंट स्कूल पर हीरालाल जायसवाल, स्व. रामविलास सिंह शिक्षण संस्थान सिकंदरपुर में व्यवस्थापक वकील सिंह, भीषमपुर विद्यालय पर प्रधान मुनक्का देवी, तिलौरी विद्यालय पर प्रधान संजय मौर्या, अमरा उत्तरी विद्यालय पर मंजू जायसवाल, प्रा.वि. विठवल कलां में प्रधान मालती देवी, भटवारा कलां पर प्रधान अर्चना श्रीवास्तव, काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक सैदुपुर पर प्रबंधक मोहम्मद आजाद, खंड शिक्षा कार्यालय पर बीईओ चंद्रशेखर आजाद, आदित्य नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य कैप्टन स्वतंत्र कुमार मिश्र ने, महारानी जयंति कुंवरि कन्या इण्टर कालेज प्रधानाचार्य डॉ. रचना सिंह, प्रावि. गोगहरा पर प्रधान रमाकांत, भष्करपुर विद्यालय पर प्रधान राजेश यादव, लिटिल स्टार इंग्लिस स्कूल, सीटी मांटेंसरी कान्वेंट स्कूल, इंटर नेशनल इंग्लिस स्कूल, इक्रा माडल स्कूल छत्रपति शिवाजी शिक्षण संस्थान, भारत माता विद्या मंदिर कैरियर पब्लिक स्कूल, राजकीय सेवा विद्यालय सिकन्दरपुर, दिरेहूं विद्यालय प्रधान दीवाकर कुशवाहा ने ध्वजारोहण किया। बाजार में युवाओं ने दस मीटर लंबा ध्वज फहराया। यह आकर्षण का केंद्र रहा।
शिकारगंज संवाददाता के अनुसार प्रा.वि. शिकारगंज पर प्रधान अनिता शर्मा, बलिया खुर्द पर दीनानाथ कुशवाहा, बलियां कलां में वंशीधर चौहान, बाबा जागेश्वरनाथ पीजी कॉलेज, रामबदन इंटर कॉलेज हेतिमपुर में प्रबंधक प्रताप नारायण सिंह, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय हेतिमपुर में अधीक्षक सौरभ कुशवाहा, सुखराम सिंह शिक्षण संस्थान बलिया खुर्द में प्रबंधक कमलेशपति कुशवाहा, कुशही पर प्रधान रणजीत यादव, पुरानाडीह विद्यालय पर प्रधान धर्मेन्द्र यादव, विद्युत उपकेंद्र जागेश्वरनाथ में उपखंड अधिकारी अनिल सिंह , गायघाट विद्यालय पर प्रधान लल्लन मौर्या, अलीपुर भगड़ा विद्यालय पर प्रधान चंद्रशेखर मौर्या, नेवाजगंज में प्रधान जर्नादन सिंह, पचफेड़िया में प्रधान मीरा देवी ने ध्वज फहराया। इलिया संवाददाता के अनुसार प्रा.स्वा. केंद्र पर डॉ. गंगाराम, दुर्गावती बालिका इंटर कालेज में प्रधानाचार्य गीता राय, प्रा.वि. कलानी में प्रधान कुलदीप सिंह, खिलची में प्रधान रविशंकर सिंह, घोड़सारी में प्रधान जयमाला देवी, इलिया में प्रधान इंदु देवी, भुड़कुड़ा में प्रधान अशोक कुशवाहा, शाहपुर में प्रधान लोकनाथ, मंगल विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य विनोद सिंह, संत कबीर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य राधा कृष्ण जायसवाल, प्रा.वि बराव में प्रधान जयप्रकाश मौर्य, सीहर में प्रधान विजय यादव, इंदर बालिका इंटर कॉलेज में प्रबंधक रामजी विश्वकर्मा, किसान इंटर कालेज सैदूपुर में प्रधानाचार्य आलोक कुमार, रामकृष्ण इंटर कालेज में प्रधानाचार्य छोटे लाल तिवारी, मृत्युंजय पांडेय संस्कृत महाविद्यालय में प्रबंधक चंद्रशेखर पांडेय, मृत्युंजय पांडेय महिला महाविद्यालय में अध्यक्ष राधेश्याम द्विवेदी, प्रा.वि. सैदुपुर प्रधान अजय कुमार गुप्ता, भोलानाथ महिला महाविद्यालय ओलीपुर में प्रबंधक रामप्रकाश यादव, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय सरैया बसाढी पर डॉ. श्याम सुंदर नीरज ने ध्वज फहराया।
नौगढ़ संवाददाता के अनुसार तहसील पर तहसीलदार आनंद कुमार कन्नौजिया ने,ब्लाक कार्यालय पर प्रमुख नीतू सिंह, वन रेंज कार्यालय नौगढ़ पर रिजवान अली, जयमोहनी नदीम अहमद, मझगाई में जानकी शरण श्रीवास्तव, राजकीय महाविद्यालय पर प्राचार्य रमेश कुमार, राजकीय इंटर कॉलेज पर प्रधानाचार्य आलोक यादव, इंग्लिश मीडियम स्कूल बाघी पर प्रधान प्रभु नारायण जायसवाल ने ध्वजारेहण किया। सीएचसी पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अवधेश पटेल,सीडीपीओ कार्यालय पर रजिया बेगम ने, बार एसोसिएशन कार्यालय पर अध्यक्ष जिलाजीत सिंह यादव, यूबीआई यशवंत सिंह यादव ने झंडा फहराया।
सकलडीहा। गणतंत्र दिवस पर सकलडीहा तहसील क्षेत्र में राष्ट्रगान के साथ झंडा रोहण किया गया। झंडा फहराने के बाद शहीदों को नमन किया गया। इस दौरान विभिन्न स्कूलों में आकर्षक झांकी निकाली गई और नाटक के माध्यम से देश भक्ति प्रदर्शित की गई।
तहसील परिसर में एसडीएम विजय नारायण सिंह ने, ब्लॉक मुख्यालय पर प्रमुख संजीव सिंह, विद्युत वितरण उपखंड में एक्सईएन आशीष सिंह,सीडीपीओ कार्यालय पर सीडीपीओ अवधेश सिंह पंडित,सीओ कार्यालय पर क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल ने ध्वज फहराया। इसी तरह सकलडीहा पीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार सिंह,यमुना ग्रुप आफ सकलडीहा के चेयरमैन संतोष सिंह ने भोजापुर में, सकलडीहा इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. एसके लाल और लेफ्टिनेंट सत्यमूर्ति ओझा,अंब्रोसिया में प्रिसिंपल अरविंद सिंह और चेयरमैन डा अरूण सिंह ने, बृजनंदनी कावेंट स्कूल भोजापुर में प्रिसिंपल आशुतोष त्रिपाठी, डॉ. अखिलेश अग्रहरी, चतुर्भुजपुर ज्ञानदीप कान्वेंट स्कूल में प्रबंधक पारस जायसवाल, बरठी बाबा कालेश्वरनाथ इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य मुस्तकीम,प्रा.वि. बरठी प्रधानाध्यापक चंद्रमौली, पू. मा. नईबाजार अरुण रत्नाकर,कन्या पू.मा. वि. सकलडीहा में दुर्गा प्रसाद गुप्त ने ध्वज फहराया। कमालपुर संवाददाता के अनुसार स्वामी शरण महाविद्यालय कमालपुर में डॉ. काशिनाथ कुशवाहा, हरिद्वार राय इंटर कॉलेज बभनियाव में डॉ. रामप्रताप राय, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज कमालपुर में प्रधानाचार्य अभिमन्यू यादव,इंटर कॉलेज में प्रबंधक रूद्र प्रताप सिंह, पू.मा. वि. हेतमपुर में राकेश यादव, प्रा.वि. इकबालपुर में प्रधान उदय राजभर,इनायतपुर में प्रधान जलील अहमद, पू.मा.वि. रैपुरा पर प्रधान लक्ष्मण यादव,स्टूडेंट कोचिंग गौसपुर में प्रबंध निदेशक चंद्रशेखर यादव, ब्रिलिएंट कोचिंग डेढ़गावा में प्रबंध निदेशक राजीव यादव, एक्सीडेंट कोचिंग डेढ़गावा में प्रबंध निदेशक राकेश यादव, चौधरी सेहकू सिंह बालिका इंटर कॉलेज डेढ़गावा में प्रबंधक गुरु प्रकाश यादव, प्रा. वि. डेढ़गावा में प्रधान दयालशरण, जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल बिशनपुरा में प्रधानाचार्य रजनीकांत सिंह,पू.मा. वि. गौसपुर में प्रधान पंचम सोनकर, प्रा.वि. ओनावल पर प्रधान अनिल यादव पिंकू, प्रा.वि. मड़ैयां पर प्रधानाध्यापक निठोहर राम, पू.मा.वि. डेदावल पर प्रधानाध्यापक मदन शर्मा ने ध्वज फहराया। धीना संवाददाता के अनुसार जनता इंटर कॉलेज पर प्रधानाचार्य अनुपम राय, पू.मा.वि. खझरा पर रमजान अली, धीना पर दीनानाथ पांडेय, डैना पर कौलेश्वर दुबे, सरस्वती शिशु मंदिर पर बभनियावं कमालपुर में प्रधानाचार्य राजेश कुमार, प्रा.वि. खझरा पर राकेश कमार सिंह, गोपालपुर में राम नगीना यादव, डिग्घी पर रामबेलास यादव, डैना पर संजय कुमार सिंह, भैसा कला पर अशोक कुमार, प्रा.वि. गोरखा में राजेश कुमार, सिरकलपुर में शैलेन्द्र प्रताप ने झंडा फहराया। चहनियां संवाददाता के अनुसार खंडवारी पीजी कालेज पर प्रबंधक राजेन्द्र प्रताप सिंह, संपूर्णानंद संस्कृत महाविद्याल प्रभुपुर में प्राचार्य जयश्याम त्रिपाठी, श्रीकृष्ण महिला महलाविद्यालय पर हंसराज यादव, लोकनाथ महाविद्यालय पर धनंजय सिंह, जटाधारी पीजी कलेज पर शिव प्रकाश यादव, बृजनंदनी कान्वेंट स्कूल में बिरजू प्रसाद अग्रहरि, हरिनंदन इटर कलेज हथवापर में शिवमूरत यादव, टांडा पंचायत भवन पर राजीव सिह मुन्ना, हुसेपुर में विरेन्द्र यादव, मां मुंडेश्वरी गैस एजेंसी पर सुदर्शन यादव, जटाधारी इंटर कालेज पर ओमप्रकाश सिंह यादव ने, फ्रेडशिप फ्लावर स्कूल पर राकेश विश्वकर्मा, पूरा सोनहुला में संजय मिश्र, खंडवारी गांव में भज्जूराम चौहान ने ध्वजारोहण किया।
पीडीडीयू नगर। गणतंत्र दिवस के मौके पर नगर पालिका इंटर कॉलेज परिसर स्थित वीरअब्दुल हमीद सभागार में गणतंत्र दिवस के मौके पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।इसमें कवियों ने कविताओं के माध्यम से तिरंगे को सलामी दी और शहीदों को नमन किया।
कार्यक्रम की शुरूआत चकिया से आए कवि मनोज मधुर ने मां सरस्वती की वंदना से की। वाराणसी से आए शायर मुस्ताक बनारस ने ऽनफरतों के घेरे से आयो अब निकल जाएं, तुम भी बदल जाओ हम भी बदल जाएऽ सुनाया तो सुरेश अकेला ने ऽ देश की खातिर सर जो कटा अब वैसा इंसान कहाँ है, खोज रहा हूं मैं सिद्दत से अपना हिंदुस्तान कहां हैऽ सुनाया। कसिमुद्दीन ने ऽकिस शोख के हैं दस्तेहेनाई से बने, फूल हैं कागज के मगर कितने सफाई से बने,
मनोज मधुर ने ऽमैं गांव की गंध लेकर आया हूँ, रौशन ने ऽइस हुलिस्ताँ की आबरूह हम हैं सुनाकर वाहवाही लूटी। इसके पूर्व कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया।
चकिया। हिंदू युवा वाहिनी की ओरसे गणतंत्र दिवस पर आयोजित तिरंगा यात्रा को रोकने को लेकर रविवार को हो हल्ला हुआ। नाराज हिंयुवा के कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क तिराहे पर धरना दिया। क्षेत्रीय विधायक शारदा प्रसाद के बीच बचाव करने पर तीन घंटे बाद यात्रा निकाली गई।
हिंदू युवा वहिनी की ओर से दोपहर 12 बजे तिरंगा यात्रा निकालने की घोषणा की गई थी लेकिन अचानक प्रशासन ने यात्रा निकालने से रोक दिया। इस पर कार्यकर्ता नाराज हो गए। बाद में तीन बजे तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें विधायक शारदा प्रसाद, एसडीएम सीपू गिरी, अतिरिक्त एसडीएम अजय कुमार मिश्र, सीओ नीरज सिंह पटेल, काशीनाथ सिह, विधायक प्रतिनिधि अश्वनी दुबे, ब्लाक प्रमुख शिवेन्द्र प्रताप सिह रहे।
रिपोर्ट और संपादन-कृष्ण मुरारी मिश्र
बइट-15000