फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, चार मकान ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
इलिया। थाना क्षेत्र के रोहाखी गांव में राजस्व विभाग की टीम ने सोमवार को अतिक्रमण कर सिंचाई विभाग की भूमि पर बनाए गए चार घरों पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। हालांकि प्रशासन ने अतिक्रमण करने वाले दो लोगों को पीएम व अन्य दो को महामाया आवास योजना के तहत पूर्व में आवास आवंटित किया था पर वे सिंचाई विभाग की जमीन छोड़कर जाने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन

गांव में सिंचाई विभाग की जमीन पर मुंशी नाई, सरवन, सुकालू व मुरारी पिछले एक दशक से आवास बनाकर उनमें सपरिवार रह रहे थे। प्रशासन ने उन्हें इस जमीन को चाली करने का निर्देश दिया था। साथ ही सरवन व सुकालू को प्रधानमंत्री आवास और मुंशी व मुरारी को महामाया आवास योजना के तहत आवास भी दिया था। बावजूद इसके चारों सिंचाई विभाग की जमीन पर बने आवास को छोड़ने को तैयार नहीं थे। गांव के कुछ लोगों ने पिछले दिनों जिलाधिकारी को पत्र देकर सिंचाई विभाग की जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग की थी। डीएम के निर्देश पर जांच के दौरान अतिक्रमण पाया गया। इस पर एसडीएम सीपू गिरी ने नायब तहसीलदार प्रवीण कुमार को सिंचाई विभाग की जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने का निर्देश दिया। सोमवार को नायब तहसीलदार भारी पुलिस बल के साथ जेसीबी लेकर गांव पहुंचे और अतिक्रमण कर बनाए गए चारों मकानों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान मौके पर राजस्व विभाग के कमलाकांत पांडेय, सुभाष यादव, अनिल कुमार, सुरेंद्र कुमार सहित भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें