फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः कॉलेज का डरावना वीडियो वायरल, कक्षा में नहीं गए छात्र, पुलिस मामले की कर रही जांच 

Fri, 22 Jan 2021 12:17 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
विज्ञापन
सोशल मीडिया - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

चंदौली जिले के  चहनिया कस्बा स्थित एक इंटर व पीजी कालेज का डरावना वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। प्राचार्य को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने शरारती तत्वों के खिलाफ बलुआ थाने में कालेज को बदनाम करने की तहरीर दी है। 

विज्ञापन


अराजकतत्वों ने ‘कालेज में चुड़ैल ’ शीर्षक से एक वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो में एक सफेद आकृति कॉलेज के कमरों में डरावनी आवाज निकालते हुए चक्कर लगा रही है। बृहस्पतिवार की सुबह कालेज पहुंचे छात्र परिसर में घूमते मिले। शिक्षकों ने उन्हें अंदर जाने को कहा तो चुड़ैल होने की बात कहकर छात्रों ने अंदर जाने से इंकार कर दिया।

उन्होंने वीडियो दिखाया तो शिक्षक भी दंग रह गए। वीडियो में बाकायदा कालेज का नाम और सभी कमरों को दिखाया गया है। कालेज में बने हास्टल में छात्र रुककर पढ़ाई भी करते हैं।  निदेशक डा. आशुतोष कुमार सिंह ने  कालेज को बदनाम करने की तहरीर देते हुए थानाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह को सारी बात बताई।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष के निर्देश पर एसआई रमाशंकर ने कालेज के कमरों को देखा और मामले की जांच की। ग्रुप में वीडियो चलाने वाले छात्र से भी पूछताछ की। थानाध्यक्ष ने कहा कि शीघ्र ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें