फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उम्मीद है बारिश में नहीं डूबेंगी सड़कें, शुरू हुई नालों की सफाई

विज्ञापन
अलीनगर में हुई नाले की सफाई। संवाद - फोटो : CHANDAULI
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर में नालों की ठीक से सफाई नहीं होने के कारण बारिश के दिनों में सड़क व गलियां गंदे पानी से डूब जाती थीं। इस बार उम्मीद है कि ऐसा नहीं होगा। नगर पालिका की ओर से युद्ध स्तर पर छोटे-बड़े नालों की सफाई का कार्य शुरू करा दिया गया है। नालों से सिल्ट निकलवाया जा रहा है। पालिका की ओर से 15 जून के पहले नगर के 34 नालों को सफाई का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र में कुल 25 वार्ड हैं, जहां लगभग दो लाख की आबादी निवास करती है। नगर पालिका द्वारा नालों की साफ ठीक से नहीं कराए जाने के चलते हर बार बारिश के दिनों में सड़कों व गलियों में पानी भर जाता था। कई स्थानों पर गंदा पानी लोगों के घरों में घुस जाता था। सफाई के मामले में अधिकारियों की किरकिरी होने के बाद नगर पालिका ने सफाई को लेकर चुस्ती दिखाना शुरू कर दिया है। पालिका की ओर से नगर स्थित नालों की सफाई का कार्य शुरू करा दिया गया है। पालिका की ओर से छोटे-बड़े मिलाकर कुल 34 नालों की सफाई कराई जा रही है। इसमें कसाब व नई सट्टी से काली महाल होकर आगे जाने वाले बड़े नाले शामिल है।
लगभग आठ किलोमीटर होगी नालों की सफाई
पीडीडीयू नगर। बरसात को देखते हुए नगर पालिका ने नालों की सफाई शुरू तो कर दिया है लेकिन इस कार्य को निरंतर करने की आवश्यकता है। वहीं पालिका की ओर से जिन 34 छोटे-बड़े नालों की सफाई की जानी है उसकी कुल लंबाई लगभग आठ किलोमीटर है। पालिका द्वारा इस कार्य को बारिश के पूर्व पूरा कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

समय से सिल्ट का उठान भी आवश्यक
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका की ओर से नालों की सफाई के दौरान काफी मात्रा में नालों से सिल्ट निकाला जा रहा है। कई बार नालों से निकले सिल्ट का उठान समय से नहीं होने केे कारण हल्की बारिश में भी पूरा सिल्ट बहकर फिर से नाले में चला जाता है। ऐसे में आवश्यक है कि नगर पालिका की ओर से नालों से निकाले गए सिल्ट को समय से उठवा लें। संवाद
नगर पालिका क्षेत्र में बारिश के पहले नालों की सफाई के लिए टीमों को लगाया गया है। इसके लिए सफाईकर्मियों समेत सफाई नायकों को सख्त निर्देश दिए गए है। बारिश के पहले हर हाल में नालों की सफाई का कार्य पूरा करा लिया जाएगा - कृष्णचंद्र, ईओ, नगर पालिका पीडीडीयू नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें