धानापुर। विजयपुर (नौनारी) गांव निवासी होमगार्ड गंगादास मौर्य (55) की रविवार की सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में उन्हें सीएचसी पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
गंगादास मौर्य चंदौली में होमगार्ड थे। रविवार सुबह वह ड्यूटी पर जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह वर्ष 2000 से 2005 तक प्रधान भी रह चुके थे। उनके निधन की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश मिश्र ने कहा कि होम गार्ड के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।