फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बेटियां घर का आंगन होती हैं, बड़े भाग्य से लेती हैं जन्म

विज्ञापन
​​शिकारगंज में कथा के दौरान आरती उतारतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
जागेश्वरनाथ धाम में श्रीराम कथा में सती अनुसुइया की कथा सुनाई
विज्ञापन

शिकारगंज । हेतिमपुर स्थित बाबा जागेश्वरनाथ धाम में नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा में शनिवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कथा के दौरान पूरा पंडाल जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान रहा। कथा व्यास पंडित सुखेन त्रिपाठी ने सती अनुसुइया के पतिव्रता धर्म की कथा सुनाई। कहा कि बेटियां घर का आंगन होती हैं। वे सृष्टि की जननी हैं। बेटा सौभाग्य से मिलता है, जबकि बेटियां बड़े भाग्य से जन्म लेती हैं।
विज्ञापन

पंडित सुखेन त्रिपाठी ने कहा कि उनके माता अनुसुइया के सतीत्व की ख्याति तीनों लोकों में थी। माता पार्वती, लक्ष्मी और सरस्वती के अहंकार की परीक्षा के प्रसंग में ब्रह्मा, विष्णु और महेश साधु वेश में माता अनुसुइया के आश्रम पहुंचे। माता अनुसुइया ने अपने सतीत्व के प्रभाव से तीनों देवताओं को छह महीने के शिशु के रूप में परिवर्तित कर दिया। मातृत्व भाव से उनका पालन-पोषण किया। देवर्षि नारद के प्रसंग पर उन्होंने कहा कि नारद जी को ब्रह्मांड का प्रथम संवादवाहक माना जाता है। वे एक लोक की सूचना दूसरे लोक तक पहुंचाते थे। वेद, पुराण, ज्योतिष और संगीत के प्रकांड विद्वान नारद जी को वीणा का आविष्कारक भी माना जाता है। इस दौरान महंत अनूप गिरि, समिति अध्यक्ष अरविंद सिंह, डॉ. गीता शुक्ला, दिनेश बहेलिया, रामभरोसे जायसवाल, पिंटू सिंह, बलिराम सिंह, संजय जायसवाल, राजू गिरि, भरत माली, आजाद शर्मा, सुशील विश्वकर्मा, नरदेश्वर दुबे और जयशंकर प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें