फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदुस्तान एकेडमी ने गाजीपुर को 63 रनों से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
दुलहीपुर। स्थानीय गांव स्थित बीपी हायर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान पर चल रहे डॉ. आदिल जाफरी स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को हिंदुस्तान एकेडमी और गाजीपुर जूनियर क्रिकेटर्स के बीच मुकाबला हुआ। इसमें हिंदुस्तान एकेडमी ने 63 रन से जीत हासिल की।
विज्ञापन

टॉस जीत कर पहले खेलते हुए हिंदुस्तान के खिलाड़ियों ने 25 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 243 रन बनाए। टीम की ओर से आदर्श मोदनवाल ने चौदह चौके और दो छक्के की मदद से शानदार नाबाद 110 रन बनाए। शुभम यादव ने नौ चौके और एक छक्के की मदद से 75 रन बनाए। सद्दाम खान ने 25 रन बनाए। गाजीपुर की तरफ से संदीप पटेल और साहिल ने दो दो विकट लिए। गौरव और रोहित को एक एक विकेट मिले। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गाजीपुर क्रिकेटर्स 180 रन बनाकर आउट हो गई। टीम की तरफ से आशुतोष ने 22, रोहन ने 18, आदित्य ने तेज 36 और संदीप पटेल ने 21 रन बनाए। अतिरिक्त के रूप में 41 रन मिले। हिंदुस्तान की तरफ से निर्भय ,राहुल प्रजापति ,शिवांश सिंह ने दो दो विकेट लिए। आदर्श मैन आफ दी मैच रहे। अंपायरिंग सूरज यादव और प्रणय शर्मा ने की। स्कोरर मल्लू रहे जबकि मैच रेफरी शौजब हुसैन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें