फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: बरेका परिसर में मौत बनकर आई तेज रफ्तार, रेलिंग से टकराई स्कूटी; 13 साल के अंजनेय की गई जान

Tue, 24 Nov 2026 10:31 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।

सार

बरेका परिसर में स्कूटी अनियंत्रित होकर लोहे की रेलिंग और डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में 13 वर्षीय अंजनेय गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
परिजनों में छाया मातम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) परिसर में मंगलवार तड़के हुए सड़क हादसे में 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। स्कूटी अनियंत्रित होकर लोहे की रेलिंग और डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल किशोर को तत्काल बीएचयू ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


चितईपुर थाना क्षेत्र के 11 कैलाशपुरी कॉलोनी (नेवादा, सुंदरपुर) निवासी अभिषेक त्रिपाठी का पुत्र अंजनेय त्रिपाठी (13) मंगलवार सुबह करीब 4:30 बजे स्कूटी लेकर निकला था। वह बरेका के मुख्य गेट से करीब 300 मीटर अंदर परिसर में पहुंचा था, तभी उसकी स्कूटी अचानक अनियंत्रित हो गई। इसके बाद स्कूटी लोहे की रेलिंग और डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।

Trending Videos

ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
हादसे की सूचना मिलते ही मंडुवाडीह पुलिस मौके पर पहुंची। इस बीच किशोर के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस और परिजनों की मदद से गंभीर रूप से घायल अंजनेय को तत्काल बीएचयू ट्रामा सेंटर ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

सुबह-सुबह हुए हादसे से उठे सवाल
बरेका परिसर के भीतर हुए इस हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। महज 13 साल की उम्र में किशोर की सड़क दुर्घटना में मौत से परिवार और आसपास के लोगों में शोक है। हादसा तड़के करीब 4:30 बजे हुआ, जब परिसर में आवाजाही अपेक्षाकृत कम रहती है। फिलहाल स्कूटी अनियंत्रित होने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें