फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चंदौली में विधायक सुशील के काफिले में घुसी बेकाबू स्कॉर्पियो, गाड़ियों को धड़ाधड़ ठोका; चार युवक घायल

Tue, 24 Nov 2026 10:21 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।

सार

चंदौली में सोमवार देर शाम भाजपा विधायक सुशील सिंह के काफिले में स्कॉर्पियो घुस गई। फॉर्च्यूनर समेत कई गाड़ियों को टक्कर मारने से वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में स्कॉर्पियो सवार चार युवक गंभीर घायल हुए। विधायक ने इसे सुनियोजित साजिश की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस से की गई शिकायत। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली में बीती रात भाजपा विधायक सुशील सिंह के काफिले में एक बेकाबू स्कॉर्पियो घुस गई। स्कॉर्पियो ने विधायक की फॉर्च्यूनर समेत काफिले की कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और स्कॉर्पियो सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में विधायक सुशील सिंह बाल-बाल बच गए। घटना के बाद विधायक ने इसे महज सड़क दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए सुनियोजित साजिश की आशंका जताई है। उन्होंने पुलिस से शिकायत कर पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, सोमवार देर शाम स्कॉर्पियो सवार चार युवक घर से खाना लेकर अलीनगर स्थित एक निजी अस्पताल जा रहे थे। अस्पताल में भर्ती एक महिला की डिलीवरी के सिलसिले में खाना पहुंचाना था। इसी दौरान रास्ते में स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो गई और एक के बाद एक कई वाहनों से टकरा गई। इनमें सैयदराजा के भाजपा विधायक सुशील सिंह की फॉर्च्यूनर भी शामिल थी। हादसे में एक क्लासिक वाहन के क्षतिग्रस्त होने की भी जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन
Trending Videos

स्कॉर्पियो सवार चारों युवक गंभीर घायल
हादसे में स्कॉर्पियो सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी पहचान पंकज यादव, प्रिंस यादव, सजीवन और सोनल यादव के रूप में हुई है। चारों सैयदराजा थाना क्षेत्र के बंशीपुर गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार कराया जा रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कॉर्पियो की टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कई वाहनों के एक साथ क्षतिग्रस्त होने से कुछ देर तक आवागमन भी प्रभावित रहा। शुरुआती जानकारी में स्कॉर्पियो सवार युवकों के नशे की हालत में होने की बात सामने आई है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मेडिकल जांच रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

विधायक बोले- चार गाड़ियों को लगातार मारी टक्कर
हादसे के बाद विधायक सुशील सिंह ने घटना के पीछे साजिश होने की आशंका जताई है। उनका कहना है कि उनकी चार गाड़ियों में लगातार टक्कर मारी गई। इसे सामान्य दुर्घटना मानने के बजाय उन्होंने इसके पीछे किसी सुनियोजित योजना की आशंका व्यक्त की है। विधायक के मुताबिक, उन्हें नुकसान पहुंचाने के इरादे से इस घटना को अंजाम दिया गया हो सकता है। उन्होंने पुलिस को शिकायत देकर मामले की गंभीरता से जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

नशे से लेकर साजिश तक, सभी पहलुओं की जांच
सदर कोतवाल त्रिवेणी सिंह ने बताया कि दुर्घटना में घायल सभी युवकों का उपचार कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्कॉर्पियो चालक की स्थिति, वाहन की रफ्तार, दुर्घटना के कारण और युवकों के नशे में होने के आरोपों की पड़ताल की जा रही है। विधायक की ओर से साजिश की आशंका जताए जाने के बाद पुलिस इस पहलू को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है। फिलहाल मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही हादसे की असल वजह सामने आ सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें