फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: राजेंद्र नगर-नई दिल्ली के बीच चलेगी एसी पूजा स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। छठ महापर्व पर ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने राजेंद्र नगर और नई दिल्ली के बीच एक जोड़ी एसी पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 02309/02310 नंबर की यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर भी इसका ठहराव होगा।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि गाड़ी संख्या 02309 राजेंद्र नगर-नई दिल्ली एसी पूजा स्पेशल 11 से 20 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को राजेंद्रनगर से रात 8:10 बजे रवाना होगी। यह रात 8:23 बजे पटना, 8:45 बजे दानापुर, 9:15 बजे आरा और 10 बजे बक्सर पहुंचेगी। इसके बाद रात 11:30 बजे डीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। प्रयागराज और गोविंदपुरी होते हुए अगले दिन दोपहर तीन बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 02310 नई दिल्ली-राजेंद्रनगर एसी पूजा स्पेशल 12 से 21 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार, शनिवार और सोमवार को नई दिल्ली से शाम सात बजे रवाना होगी। अगले दिन सुबह 10:10 बजे डीडीयू जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद बक्सर, आरा, दानापुर और पटना होते हुए दोपहर दो बजे राजेंद्रनगर पहुंचेगी। यह ट्रेन चलने से छठ पर्व पर बिहार और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें