फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘धरोहर’ में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Sun, 21 Dec 2014 01:01 AM IST
ब्यूरो, चंदौली, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 क्षेत्र के दुलहीपुर स्थित सनबीम स्कूल में शनिवार को वार्षिकोत्सव ‘धरोहर’ का आयोजन किया गया। इसमें कार्यक्रमों के जरिये बच्चों ने प्रतिभ्ाा िदखाई।


मुख्य अतिथि जिलाधिकारी एनके सिंह ने दीप जलाकर किया। वार्षिकोत्सव में जिलाधिकारी ने कहा कि हमारी धरती ब्रह्मांड का सबसे सुंदर ग्रह है। मानव धरती की गोद में पला बढ़ा है और अपने विकास के लिए धरती पर ही आश्रित है। लेकिन आधुनिक काल में मानव विकास की अंधी दौड़ में शामिल होकर धरती को नुकसान पहुंचाने का कार्य कर रहा है। इसे हमें बचाना चाहिए।
विज्ञापन


इस अवसर पर गंगावतरण नामक नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर छोटे बच्चों ने दर्शकों के साथ-साथ मुख्य अतिथि का भी मन मोह लिया। वहीं विशिष्ट अतिथि सनबीम एडुसर्व की एडिशनल डायरेक्टर अनुभा सिंह तथा बीएचयू के पर्यावरण एवं सस्टेनेबल डेवलपमेंट विभाग के निदेशक डा. एएस रघुवंशी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने वाले इस सांस्कृतिक आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की। विद्यालय की निदेशिका श्वेता कनूडिया ने आभार व्यक्त किया। अंत में विद्यालय के तरफ से आए सभी अभिभावकों को एक-एक पौधा उपहार स्वरूप दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें