फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: एसडीएम-कोतवाल में तीखी बहस, वीडियो वायरल; सड़क चौड़ीकरण के दौरान गरमाया माहौल

Sat, 02 May 2026 05:49 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News: सड़क चौड़ीकरण के दौरान एसडीएम-कोतवाल के बीच तीखी बहस हुई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पीडीडीयू नगर में ध्वस्तीकरण के दौरान माहौल गरमाया तो लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। 
विज्ञापन
बहस का वीडियो वायरल - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली जिले में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) में सड़क चौड़ीकरण अभियान के दौरान शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। ध्वस्तीकरण कार्य के दौरान उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अनुपम मिश्रा और मुगलसराय कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप सिंह के बीच तीखी बहस हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क चौड़ीकरण के तहत जद में आए भवनों को तोड़ने की कार्रवाई चल रही थी। इसी दौरान एसडीएम ने मौके पर मौजूद कोतवाली प्रभारी से कहा कि 'आप काम नहीं कर रहे हैं।' इस टिप्पणी पर कोतवाल विजय प्रताप सिंह भड़क गए और उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि 'हम काम तो कर ही रहे हैं।' इसके बाद दोनों अधिकारियों के बीच कुछ देर तक तीखी नोकझोंक होती रही।

इसे भी पढ़ें; Vaishakh Purnima 2026: गंगा घाटों स्नान कर किया दान-पुण्य, विश्वनाथ धाम समेत सभी मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन


मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और अन्य कर्मचारियों ने स्थिति को संभालते हुए बीच-बचाव किया और दोनों अधिकारियों को अलग किया, जिससे मामला आगे बढ़ने से रुक गया। हालांकि इस घटना से कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पीडीडीयू नगर में पिछले कई दिनों से सड़क चौड़ीकरण को लेकर ध्वस्तीकरण अभियान चल रहा है, जिसमें प्रशासनिक और पुलिस टीम संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रही है। इस दौरान लगातार दबाव और संवेदनशील माहौल के कारण अधिकारियों के बीच समन्वय की चुनौती भी सामने आ रही है।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और प्रशासनिक तालमेल पर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि, इस पूरे प्रकरण पर अभी तक किसी वरिष्ठ अधिकारी की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि मामले की आंतरिक स्तर पर समीक्षा की जा सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें