फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसजनों ने अशफाक उल्लाह खां को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को कालीमहाल स्थित पार्टी के कैंप कार्यालय पर अशफाक उल्लाह खां का शहीद दिवस मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने हा कि अशफाक उल्लाह खां पठान परिवार से संबंधित थे। उनका जन्म प्रदेश के शाहजहांपुर में हुआ था। अंग्रेजी हुकूमत से देश को आजाद कराने के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अशफाक उल्लाह खां उर्दू के बेहतरीन कवियों और शायरों में भी उनका नाम शुमार था। जीवन के अंतिम दिनों में उन्होंने कुछ बहुत प्रभावी पंक्तियो को कलमबंद किया था। उन्हें फैजाबाद जेल में रखकर कड़ी यातना दी गई। काकोरी कांड मे चार लोगो को फांसी की सजा सुनाई गई थी जिनमें अशफाक उल्लाह खां भी शामिल थे। इस मौके पर आनंद शुक्ल, विजय गुप्ता, नेहाल अख़्तर बाबू, राकेश कुमार सिंह, तारिक अब्बास, डा. नंदलाल गुप्ता, भोला गुप्ता, सचिन कुमार जैस, विनोद कुमार, इमरान, रमेश सिंह रामा, पंकज कुमार, अखरूज जमां, अजहर, सलमान, महेश, मृत्युंजय शर्मा, मोहन गुप्ता, धर्मवीर, इरफान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें