फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य महकमा ने भेजा जांच के लिए 25 संदिग्ध का सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जनपद में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सर्तकता बरत रहा है। शुक्रवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए 25 लोगों का जांच के लिए सैंपल लिया गया। जहां सभी सैंपल को जांच के लिए वाराणसी के बीएचयू भेजा गया और इसमें सभी लोगों को अस्पताल में क्वारंटाइन कर दिया गया। इसमें चकिया, धानापुर व पीडीडीयूनगर के लोग शामिल है। सैंपल में सबसे अधिक संख्या पीडीडीयूनगर की है। अब सभी के जांच आने के बाद ही पता चलेगा कि इसमें कौन-कौन कोरोना वायरस से पीड़ित है।
विज्ञापन

जनपद के विभिन्नक्षेत्र से लोग गैर जनपदों व प्रदेश की गए थे। लाकडाउन होने के बाद घर वापस आ गए और बिना जांच कराएं ही घर में छिपकर रह रहे थे। ग्रामीणों की सूचना पर शुक्रवार को उनके गांव स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की टीम पहुंची और 25 संदिग्धों को जिला अस्पताल ले आई और जांच के लिए कफ का सैंपल बीएचयू जांच के लिए भेजा दिया। इससे स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन की परेशानी बढ़ गई है। सभी 25 संदिग्धों की रिपोर्ट का अब इंतजार है। उन्हें फिलहाल जिला अस्पताल में क्वारंटाइन कर दिया गया है और उनके घरवालों को होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है। इसमें 24 जिला अस्पताल चंदौली व एक सैंपल जिला अस्पताल चकिया से भेजा गया है। इन संदिग्धों में सबसे अधिक पीडीडीयू नगर के शामिल है।
कोरोना वायरस का संक्रमण न हो इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सावधानी बरत रहा है। शुक्रवार को 25 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए वाराणसी भेजा गया है। साथ सभी को क्वारंटाइन कर दिया गया। डा.भूपेंद्र द्विवेदी, जिला अस्पताल चंदौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें