कोरोना केयर फंड के लिए डीएम नवनीत सिंह चहल को एक लाख रुपये का चेक देते युबीआई के क्षेत्र प्रमुख वि?
- फोटो : CHANDAULI
चंदौली। यूनियन बैंक के क्षेत्र प्रमुख विकास कुमार सिन्हा और अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक(एलडीएम) पीके झा ने शुक्रवार को डीएम नवनीत सिंह चहल से उनके कैंप कार्यालय पर मुलाकात की। अधिकारियों ने जिले में संचालित यूबीआई बैंक शाखओं के कर्मचारियों के एक दिन के वेतन से जुटाए गई एक लाख रुपये का बैंक ड्राप्ट डीएम को सौंपा। आश्वस्त किया कि ऐसे समय में यूबीबीआई का हर कर्मचारी आर्थिक और शारिरिक रुप से जिला प्रशासन का सहयोग करने के तत्पर है। डीएम ने आर्थिक सहयोग देने के लिए दोनों अधिकारियों के प्रति आभार जताया। एलडीएम पीके झा ने बताया कि सभी कर्मचारियों ने कोरोना पीड़ितों तथा जरुरतमंदों की सहायता के लिए जिला प्रशासन का सहयोग करने के लिए एक दिन के वेतन का अंशदान किया है। कर्मचारियों के माध्यम से एकत्र धनराशि का बैंक ड्राप्ट डिस्ट्रिक्ट इमरजेंसी हेल्थ फंड के नाम बनाकर जिलाधिकारी को दिया गया है। आगे भी जरुरत पड़ने पर यूबीआई के कर्मचारी सहयोग करने को तैयार है।