फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, एक की मौत दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनिया । चांद थाना क्षेत्र अंतर्गत चांद-धरौली मार्ग पर शुक्रवार की देर रात्रि दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दौरान बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया । सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ स्थित सदर अस्पताल भिजवाया। वहीं घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

चैनपुर थाना क्षेत्र बघेल गांव निवासी मनोज राम अपने मित्र गुरुराम के साथ मोटसाईकिल से किसी कार्य के लिए शाहबाजपुर गोई गये हुए थे। जहां कार्य पूरा करने के बाद दोनों लोग वापस लौट रहे थे। इस दौरान जैसे ही वे लोग चांद-धरौली मार्ग पर पहुंचे की सामने से आ रही मोटरसाइकिल से उनकी बाइक टकरा गई। इस दौरान दोनों लोग घायल होकर सड़क पर गिर गये। घटना के बाद लोग जब तक मदद के लिए मौके पर पहुंचते तब तक मनोज राम की मौत हो गई व उनका साथी गुरुराम गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना के बाद मौक पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भिजवाया। वहीं घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद से मृतक के परिवार के सदस्यों को रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें