फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल की हिरासत का विरोध

Thu, 03 Nov 2016 01:23 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
मोदी का पुतला फूंकते कांग्रेसी।
विज्ञापन
वन रैंक वन पेंशन के मामले में केंद्र की वादाखिलाफी से क्षुब्ध होकर पूर्व सैनिक के आत्महत्या करने  और मृत सैनिक के परिवार वालों से मिलने गए राहुल गांधी को हिरासत में लिए जाने से नाराज कांग्रेसियों ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका। काली महाल में पुतला दहन के बाद केंद्र सरकार को फरेबी बताया।  
विज्ञापन

इसके पूर्व हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री हर कदम पर झूठ बोल रहे हैं। सरकार की वादा खिलाफी ने एक जवान की जान ले ली। कहा कि वन रैंक वन पेंशन पूरी तरह लागू नहीं किया गया। पूर्व सैनिक राम कृष्ण लगातार आंदोलन कर रहा था। उसकी आवाज नहीं सुनी गई। इससे क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली। पूर्व सैनिक के दुखी परिवार से राहुल गांधी मिलने गए तो प्रधानमंत्री के इशारे पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आज इंसानियत को भी भूल गए हैं। कहा कि कांग्रेस इसके खिलाफ बगावत पर उतर आयी है। आम लोग भी प्रधानमंत्री के इस रवैये को देख चुके हैं। आम लोग पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे हैं। इसमें आम लोगों को अपनी बात कहने का भी हक नहीं है। राहुल गांधी की गिरफ्तारी ने इसे साबित कर दिया है। इस दौरान कांग्रेस शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता, नंदगोपाल सिंह, राकेश सिंह, मेवालाल पटेल, विजय गुप्ता,  शाहिद तौसिफ, कमरूल बारी, संजय मिश्र, संतोष तिवारी, दीपक गुप्ता, डॉ. बृजमोहन, बबलू, मुगली, शिवपूजन, राशिद कमाल आबिद, मोहन गुप्ता, रोहित गुप्ता, मृत्युंजय शर्मा, राजनरायन, कमलेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें