पीडीडीयू नगर। चेन्नई के केसीजी कॉलेज स्टेडियम में आयोजित एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में चंदौली के हरिहर प्रसाद ने निर्णायक (अंपायर) की भूमिका निभाई। भारतीय टेनिस बॉल क्रिकेट संघ और एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में उन्हें अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में अंपायरिंग का अवसर मिला।
विज्ञापन
चैंपियनशिप में भारत समेत नौ देशों की पुरुष और महिला टीमों ने प्रतिभाग किया। चार दिनों तक चले मुकाबलों में भारत के विभिन्न राज्यों से आए अंपायर, स्कोरर और कमेंटेटरों ने जिम्मेदारी निभाई। हरिहर के चयन पर जिला टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष विजय कुमार भारती समेत विजय पटेल, इंदल, शमशाद और हैदर ने हर्ष जताया।