फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं की मांगें पूरी करें, मुकदमे वापस लें : कुसुम

विज्ञापन
चंदौली में जुलूस निकालतीं आशा कार्यकर्ता। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
आशा कार्यकर्ताओं की मांगें पूरी करें, मुकदमे वापस लें : कुसुम
विज्ञापन

चंदौली। आशा कर्मियों की लंबित मांगें पूरी करने और छात्र नेताओं समेत 250 आशा कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर सोमवार को एपवा और भाकपा (माले) के कार्यकर्ताओं ने मार्च निकाला। बिछिया से कलेक्ट्रेट तक मार्च निकालने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
सभा में एपवा की राज्य सचिव कुसुम वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन की 13 सूत्रीय मांगों पर सहमति बनने के बाद सात फरवरी को हड़ताल समाप्त हुई थी, लेकिन अब तक सहमतियों को लागू नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 23 अक्तूबर को लखनऊ के इको गार्डन में आशा कर्मियों के प्रतिनिधिमंडल की अधिकारियों से सकारात्मक वार्ता हुई थी। इसके बावजूद आलमबाग थाने में एक्टू नेताओं, छात्र नेताओं और 250 आशा कार्यकर्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज की गई। उन्होंने मुकदमे वापस लेने की मांग की। सभा की अध्यक्षता कमला बनवासी और संचालन रमेश राय ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें