वाराणसी में पीएम कार्यालय प्रभारी को प्रधानमंत्री के नाम राखी सौंपती सेवेन डेज फाउंडेशन की सदस्
- फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। सेवन डेज फाउंडेशन की ओर से वाराणसी के सांसद व देेश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए राखी भेजी गई है। संस्था की ओेर से वाराणसी स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय जाकर राखी वहां के कार्यालय प्रभारी शिवचरण पाठक को सौंपी गई। इसके बाद संस्थान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कूरियर के माध्यम से राखी भेजी है।
संस्थान की अध्यक्ष कोमल गुप्ता ने बताया कि कोरोना जैसी महामारी में संस्था की ओर से क्षेत्र के श्रमिकों के परिवार की महिलाओं को स्वरोजगार देते हुए हस्त निर्मित राखी बनाने के कार्य में लगाया गया है। बताया कि संस्था के माध्यम से उनके द्वारा हस्तनिर्मित राखी का निर्माण कराकर प्रधानमंत्री की ओर से लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की परिकल्पना साकार करना है। बताया कि पिछले दो वर्षों से ऑर्गेनिक सेनेटरी पैड जागरूकता अभियान क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है । इस दौरान रश्मि साहू, राहुल मौजूद रहे।