नौगढ़। खंड विकास कार्यालय परिसर स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार में संचारी रोग पर नियंत्रण के लिए उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल की ओर से जागरूक किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के किसानों को मास्क, सैनिटाइजर, फेसशिल्ड और गमछे वितरण किया गया। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी रामअवतार ने कहा कि संचारी रोग पर नियंत्रण के लिए किसानों को बेहतर सुविधाएं दी जा रही है। कहा कि बुखार होने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाएं। इसके साथ ही सिर हाथ ,पांव एवं पेट पर सामान्य पानी की पट्टी रखें। इस दौरान परियोजना निदेशक सूर श्याम सिंह, खंड विकास अधिकारी सुदामा यादव, कृषि रक्षा विजय बहादुर सिंह, प्राविधिक सहायक राहुल मिश्रा, गोदाम इंचार्ज सुनील कुमार सिंह, असिस्टेंट टेक्नोलॉजी मैनेजर सूबेदार राम, मुनीब राम मौजूद रहे। संवाद