फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु गोविंद सिंह की जयंती मनी

Thu, 28 Jan 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
खालसा पंथ के संस्थापक गुरु गोविंद सिंह महाराज का प्रकाशोत्सव 26 जनवरी को समारोहपूर्वक मनाया गया।
विज्ञापन


इस दौरान प्रभातफेरी के बाद नगर के जीटी रोड स्थित गुरुद्वारा में शबद कीर्तन हुआ और उसके बाद देर शाम तक अटूट लंगर में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद चखा। इस मौके    पर गुरुद्वारे को भव्य तरीके से सजाया गया था।


इसके पूर्व 18 जनवरी से 25 जनवरी तक प्रतिदिन प्रभात फेरी निकाली गई और गुरु ग्रंथ साहब का अखंड पाठ किया गया। मंगलवार को पटना से पधारे भाई सुखविंदर सिंह, हजूरी रागी जत्था राजन सिंह और साहिब सिंह ने सुबह से शबद कीर्तन प्रस्तुत किया। सुबह से ही गुरुद्वारा में मत्था टेकने वालों का हुजूम उमड़ा।
विज्ञापन


 इस दौरान हुई गोष्ठी में कमेटी के प्रबंधक ने लोगों को गुरु गोविंद सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की गई। दोपहर दो बजे से अटूट लंगर शुरू हुआ तो देर शाम तक चलता रहा।


इसमें हजारों लोगों ने लंगर चखा। इसके पूर्व गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से ठंड को देखते हुए नगर के समीपवर्ती आधा दर्जन गांवों में पहुंच कर गरीबों को कंबल का वितरण किया गया।
विज्ञापन


इस दौरान अन्य लोगों से भी इस तरह के कार्य करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर प्रधान सेवक रामेन्द्र सिंह, सेक्रेटरी सेवक जोगेन्द्र सिंह, रणजीत सिंह, नरेन्द्र पाल सिंह, गुरुदयाल सिंह, महेन्द्र सिंह, अमरीक सिंह, रघुवीर सिंह, दलजीत सिंह जग्गा, नरेन्द्रपाल सिंह बग्गा, मंजीत जुनेजा, मनोज, विक्की जुनेजा, गुरुण शरण सिंह, काके सिंह, जसवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें