पीडीडीयू नगर में निकली शिवबारात में शामिल लोग।
- फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। ग्रामीण क्षेत्रों में देर शाम शिवालयों से भव्य शिव बरात निकाली गई। गाजे बाजे के साथ भक्त नाचते गाते चले। बरात में शामिल लोग विमान देखने को लोग जुटे रहे। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे।
चहनियां संवाददाता के अनुसार स्थानीय बाजार स्थित शिव मंदिर से जागृति सेवा समिति की ओर से भव्य शिव बरात निकाली गई। इसी तरह सेमई का पूरवा (महादेवा) स्थित बाणेश्वर महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें बिरहा गायक बूल्लू मस्ताना और रजनीगंधा ने अपनी गायकी से लोगों का मोहा। इस अवसर पर सह संयोजक आनंद यादव, ग्राम प्रधान उमेश यादव, अध्यक्ष प्रकाश यादव, अनिल यादव, दिनेश यादव, नागेन्द्र यादव, प्रदीप, सुनिल, प्रशांत रहे। चकिया संवाददाता के अनुसार महाशिवरात्रि के अवसर पर शुक्रवार को सिकंदरपुर पोखरे पर स्थित शिव मंदिर तक शिव बरात निकाली गई। इसमें भगवान शिव का प्रतिरूप झांकी निकाली गई। इस दौरान ग्राम प्रधान हीरालाल यादव, सत्यप्रकाश गुप्ता, विमलेश विश्वकर्मा, शीतला केशरी, राजीव पाठक रहे।