फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: छह आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया। क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चकिया पुलिस ने छह शातिर अपराधियों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई ऐसे लोगों के खिलाफ की गई है, जिनका आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता का इतिहास रहा है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि गांधीनगर निवासी प्रहलाद शर्मा (24), सिकंदरपुर निवासी मोनू उर्फ मियानू (20), मोहम्मदाबाद निवासी नरसिंह चौहान (29), बेलावर निवासी जावेद नाई (37), इंदिरा नगर निवासी राजन सोनकर (22) और दूबेपुर निवासी अखिलेश कुमार गुप्ता के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
उन्होंने बताया कि प्रहलाद शर्मा के खिलाफ चोरी और एनडीपीएस एक्ट के तीन मामले दर्ज हैं। वहीं, मोनू उर्फ मियानू के खिलाफ चोरी के दो मामले दर्ज हैं। नरसिंह चौहान के खिलाफ पशु तस्करी के दो और जावेद नाई के खिलाफ पशु तस्करी व गैंगस्टर एक्ट के तीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

राजन सोनकर के खिलाफ मारपीट और अन्य धाराओं में दो प्राथमिकी दर्ज हैं। वहीं, अखिलेश कुमार गुप्ता के खिलाफ चोरी के दो मामले दर्ज हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गुंडा एक्ट की कार्रवाई का उद्देश्य क्षेत्र में भय और दहशत का माहौल पैदा करने वालों पर प्रभावी अंकुश लगाना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें