फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PDDU Nagar: रेलवे क्रॉसिंग पर मालगाड़ी का इंजन बेपटरी, दोनों ओर लगी वाहनों की लंबी कतार

Sun, 11 Dec 2022 11:28 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क,पीडीडीयू नगर

सार

पीडीडीयू नगर-गया रेल रूट पर मटकुट्टा रेलवे क्रॉसिंग को पार करते समय रविवार रात पौने नौ बजे मालगाड़ी का इंजन बेपटरी हो गया।  रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। 
विज्ञापन
मटकुट्टा रेलवे क्रॉसिंग पर जाम में फंसे वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीडीडीयू नगर-गया रेल रूट पर मटकुट्टा रेलवे क्रॉसिंग को पार करते समय रविवार रात पौने नौ बजे मालगाड़ी का इंजन बेपटरी हो गया। जिससे अप लाइन बाधित हो गया। हालांकि तीसरी लाइन से यात्री ट्रेनों का आवागमन जारी रहा। वहीं रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना के बाद रेलवे के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। इंजन को पटरी पर लाने का प्रयास जारी है।

विज्ञापन


अकोढ़ा से 59 वैगनों वाली मालगाड़ी पीडीडीयू जंक्शन की ओर आ रही थी। रविवार रात पौने नौ बजे मालगाड़ी मटकुट्टा  रेलवे क्रॉसिंग को पार कर रही थी। अचानक लोको इंजन का अगला हिस्सा बेपटरी हो गया। इससे मालगाड़ी रेलवे क्रॉसिंग पर ही रुक गई। लोको पायलट ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी। मालगाड़ी का इंजन बेपटरी होने की सूचना मिलते ही रेल अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

मटकुट्टा में रेलवे ओवरब्रिज बनाने की मांग
आननफानन राहत यान के साथ संबंधित विभाग के अधिकारी और मंडल स्तरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं क्रॉसिंग बंद होने की वजह से अलीनगर-सकलडीहा मार्ग पर जाम लग गया। जाम में फंसे लोगों ने कहा कि मटकुट्टा में रेलवे ओवरब्रिज बनाने की मांग लंबे वक्त से हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेनों की आवाजाही के दौरान फाटक बंद होने से अक्सर जाम लगता है। रविवार रात इंजन बेपटरी होने से लोगों को दूसरे रास्ते से जाना पड़ा। वहीं भारी वाहन गेट खुलने का इंतजार कर रहे है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें