हावड़ा दिल्ली रूट पर सोमवार की सुबह बड़ा हादसा टल गया। इस रूट पर अतिव्यस्त पं दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के सेन्ट्रल यार्ड में सुबह सीमेंट लदे मालगाड़ी की एक बोगी बेपटरी हो गई। जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
विज्ञापन
विभाग में मची खलबली
घटना सोमवार की सुबह दस बजे की है। मालगाड़ी के बेपटरी होते ही विभाग में खलबली मच गई। मौके पर पहुंचे एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन के इंजिनियरों की टीम बोगी को पटरी पर लाने मे जुट गई। हालांकि इस घटना से यात्री ट्रेनों के परिचालन पर असर नहीं पड़ा। अधिकारियों की टीम भी मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।