फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: मुआवजा दिए बिना अतिक्रमण की जद में आए मकानों को तोड़ने का आरोप, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sun, 04 May 2025 06:42 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली

सार

मुआवजा दिए बिना अतिक्रमण की जद में आने वाले मकानों को तोड़ने के आरोप के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और आंदोलन की चेतावनी दी। कहा कि निर्माण में लगे ठेकेदार मनमानी कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर -चहनिया मार्ग के चौड़ीकरण और मरम्मत के दौरान अतिक्रमण की जद में आए मकानों को तोड़ने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को भूपौली गांव में प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि बिना मुआवजा दिए मकानों को तोड़ा गया तो आंदोलन किया जाएगा। ग्रामीणों ने निर्माण में लगे ठेकेदार पर मनमानी का आरोप लगाया। 

विज्ञापन


पीडीडीयू नगर से चहनियां तक बीस किमी लंबे सड़क का चौडीकरण और मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। लगभग पांच दशक बाद मार्ग की मरम्मत की जा रही है। इस बीच सड़क चौड़ीकरण की जद में आने वाले सड़क के किनारे के मकानों तोड़ा जा रहा है। इसको लेकर लोगों में नाराजगी है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने भूपौली गांव के समीप सड़क पर खड़े होकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सड़क किनारे बसे गांवों के लोगों का मुआवजा देकर अतिक्रमण हटवाने का प्रावधान है। बावजूद इसके ठेकेदार की ओर से मनमानी की जा रही है। सड़क किनारे बसे लोगों के घरों को बिना मुआवजा दिए तोड़कर सड़क निर्माण कराया जा रहा है। चेतावनी दी कि इसके खिलाफ हम लोगों धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में विजय कुमार निषाद, अशोक, राम प्रसाद, हजारी, सुभाष, शिवलाल, संजय, उर्मिला, विभा देवी, संतोषी देवी, धन्नो देवी, मंजू देवी, संजय, मंगरु यादव आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें